शाहजहांपुर: एक डांट ने छीन लिया पिता से पुत्र, घर छोड़कर गए युवक का 11 दिन बाद मिला पेड़ से लटका शव

डाट से नाराज भानू घर छोड़कर कही चला गया था। पिता ने सोचा नराजा है गुस्सा शांत हो जाएगा तो घर आ जाएगा। लेकिन भानू कई दिन तक घर नहीं लौटा।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पिछले 11 दिन से लापता युवक का शव एक आम के पेड़ से लटका मिला। युवक पत्नी से विवाद होने के बाद नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों के काफी तलाशने के बाद भी जब युवक का कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद फिर युवक के पिता बेटे को ढूंढने के लिए खेतों में गए तो वहां पर एक आम के पेड़ से लटकती हुई युवक की लाश मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शाहजहांपुर: एक डांट ने छीन लिया पिता से पुत्र, घर छोड़कर गए युवक का 11 दिन बाद मिला पेड़ से लटका शव

मामला थाना मदनापुर के करौंदा गांव का है। यहां के रहने वाले रामसेवक के 22 साल के बेटे भानू की शादी इलाहाबाद की रहने वाली रानू से हुई थी। भानू तांगा चलाने का काम करता है। एसओ रजी अहमद की माने तो कुछ दिन पहले ही भानू की उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद भानू के पिता ने बेटे को डाट दिया था। डाट से नाराज भानू घर छोड़कर कही चला गया था। पिता ने सोचा नराजा है गुस्सा शांत हो जाएगा तो घर आ जाएगा। लेकिन भानू कई दिन तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसको ढूंढने की कोशिश की लेकिन भानू का कुछ पता नहीं चल सका।

शाहजहांपुर: एक डांट ने छीन लिया पिता से पुत्र, घर छोड़कर गए युवक का 11 दिन बाद मिला पेड़ से लटका शव

एसओ की माने तो जिस आम के पेड़ से युवक की लाश लटकी मिली है वहां पर भी युवक के पिता रामसेवक अपने बेटे को ढूंढ चुके थे लेकिन उनकी नजर तब उस पर नहीं पड़ी। जब वह दोबारा उसी पेड़ के पास ढूढने गए तो उसकी लाश वहां पर लटकती मिली। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+