यूपी: बीवी के मायके जाने से नाराज बेटे ने मां को फावड़े से काटा

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक गांव में एक युवक ने अपनी मां को फावड़े से काट डाला। मां को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी अपनी छह वर्षीया बेटी को साथ लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी गई थी ननिहाल

पत्नी गई थी ननिहाल

घटना मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव की है। प्रेमसागर का अपनी पत्नी रीता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। वह अपनी छह वर्षीय पुत्री बब्बन को लेकर बड़ागांव स्थित अपने ननिहाल चली गई। प्रेमसाग अपने पत्नी को वापस लाने के लिए अपने पिता बालचंद्र और मां परमी पर दबाव डालने लगा। कहा कि नहीं लाएंगे तो आपको जान से मार डालूंगा। इस पर पिता बालचंद्र रात में ही बहू को लाने के लिए बड़गांव चला गया। लेकिन बालचंद्र की बहू उसी दिन आजमगढ़ चली गई थी। प्रेमसागर का पिता वहां से पोती बब्बन को साथ लेकर मंगलवार की सुबह नौ बजे अपने घर पहुंच गया।

बेटे ने मां पर फावड़े से किए कई वार

बेटे ने मां पर फावड़े से किए कई वार

पिता के साथ केवल अपनी बेटी को आई देख प्रेम सागर ने अपनी पत्नी के बारे में पूछा। पिता ने बताया कि वह आजमगढ़ दवा लेने गई है। यह सुनते ही प्रेमसागर क्रोध से आग बबूला हो गया और अपने पिता को ही मारने के लिये दौड़ा लिया। पिता जान बचाकर गांव की ओर भाग गया। इस बीच क्रोध में आरोपी बड़े भाई के घर के दरवाजे को फावड़े से तोड़ने लगा। इस पर उसकी मां परमी (60) उसको समझाने का प्रयास करने लगी। इस पर प्रेमसागर भड़क गया और फावड़े से कई वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां की हत्या करने के बाद वह अपनी बेटी को लेकर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ घोसी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेमसागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+