यूपी: पिता करता था बहू से गंदी हरकतें, दादा के साथ मिलकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में एक बेटे ने अपने दादा के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पिता के शव को जंगलों में फैंक दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आए दिन पिता द्वारा पत्नी के साथ छेड़छाड़ की जाती थी। इस कारण उसे अपने पिता ही पिता को मौत के घाट उतारना पड़ा। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

28 फरवरी को मिला था शव

28 फरवरी को मिला था शव

संभल के रजपुरा और हयातनगर थाने के बार्डर पर गांव लधनपुर के खेत में 28 फरवरी को कुछ लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सकी। अधेड़ की गला रेत कर हत्या की गई थी। तभी से पुलिस मामले के खुलासे में जुटी हुई थी।

पुलिस की छानबीन पहुंची बुलंदशहर

पुलिस की छानबीन पहुंची बुलंदशहर

पुलिस की छानबीन बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव भैसाखुर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक एसवीर के बेटे रोहित को हिरासत में कर पूछताछ करनी शुरू की तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने पिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली। रोहित ने बताया कि मेरा पिता आए दिन पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार मना किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इससे पूरा परिवार परेशान था। दादा सूरजपाल के साथ मिलकर पिता एसवीर की हत्या करने की साजिश रची।

पिता रखता था बहू पर गंदी नजर

पिता रखता था बहू पर गंदी नजर

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी मुलायम सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति को 50 हजार रुपये देकर साथ ले लिया। रोहित ने बताया कि घर से मृतक पिता को कार में बैठाकर दादा सूरजपाल और मुलायम सिंह व एक अन्य व्यक्ति के साथ हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर के जंगल में पहुंच गए। यहां पर फावड़े से एसवीर की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को छोड़कर चले गए। एएसपी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि अभी रोहित ही पुलिस के हत्थे चढ़ा है। सूरजपाल और मुलायम फरार है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+