यूपी: भाजपा नेता की कार में शराब तस्करी करते पकड़ा गया बेटा

पकड़ा गया युवक भाजपा नेता का बेटा है और कार भी भाजपा नेता की है। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में आबकारी टीम की सूचना पर सरसावा पुलिस ने भाजपा की झंडी लगी कार को रोक लिया। पुलिस ने कार से अंग्रेजी व देशी शराब की कई पेटियां बरामद करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया युवक भाजपा नेता का बेटा है और कार भी भाजपा नेता की है। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

हरियाणा से शराब की तस्करी

हरियाणा से शराब की तस्करी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आबकारी टीम को सूचना मिली कि भाजपा की झंडी लगी कार से हरियाणा से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने पर आबकारी टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार को दौड़ा दिया। जिस पर आबकारी टीम ने सरसावा पुलिस को इसकी सूचना दी।

पकड़ा गया युवक भाजपा नेता का बेटा

पकड़ा गया युवक भाजपा नेता का बेटा

इसके बाद, सरसावा पुलिस ने थाने के सामने नाकेबंदी कर कार को पकड़ लिया। कार से हरियाणा मार्का 7 पेटी अंग्रेजी व 10 पेटी देशी शराब बरामद करते हुए युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक सागर भाजपा नेता डीके चैधरी का बेटा है और कार भी डीके चैधरी की ही है।

मंत्री के खास हैं भाजपा नेता

मंत्री के खास हैं भाजपा नेता

यह नेता मंत्री का भी खास बताया जाता है और इनकी पत्नी भी सरसावा नगर पालिका से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+