VIDEO: हैवान बना बेटा, पिता को रस्सियों से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर मारी लात

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हैवानियत भरा वीडियो सामने आया है। इसमें एक बेटा अपने ही पिता को रस्सी के सहारे पेड़ से बांध कर पीट रहा है। इतना ही नहीं पिता को बचाने आये अपने भाई को भी आरोपी चप्पल मारकर भगा रहा है। पिता का कसूर सिर्फ इतना है कि वह मंदबुद्धि है।

Son beaten his sick father in kushinagar

कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने अपने पिता को हाथ पैर बांधकर हैवान की तरह पीटता हुआ दिखाई पड़ रहा है। पिता रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हैवान बना उसका बेटा जमीन पर घसीटते हुए उसे पीटता रहा। बेटा पिता के नाजुक अंगो पर लात और घूसों से प्रहार करता रहा। हैरत की बात यह है कि मोहल्ले वालों की सूचना पर पहले डायल 100 की पुलिस और फिर बाद पडरौना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन उसने भी हैवान बेटे पर कोई कार्रवाई नहीं की।

Son beaten his sick father in kushinagar

पडरौना नगर के नौका टोला निवासी नूरूल इस्लाम उर्फ हत्थू की दिमागी हालत ठीक नहीं है। नूरूल की दिमागी हालत ठीक ना होने के कारण उसके बेटे मोनू और रहीम उसे घर से निकालना चाहते है, लेकिन नूरूल अपने घर से निकलना नहीं चाहता। वह अपने घर में जाना चाहता था इसी बीच उसका बड़ा बेटा मोनू उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए भगाने लगा। इसके बाद दिमागी रूप से बीमार नूरूल पास में पड़ा ईंट उठाकर उसके उपर फेंक दिया। इसके बाद मोनू के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा। उसने दौड़ाकर अपने पिता नूरूल को पकड़कर हाथ और पैर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद घसीटते हुए पेड़ के पास ले गया और वहां उसने अपने ही पिता की जमकर पिटाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+