पिता ने गीले कपड़े फैलाने को कहा, बेटे ने ईंटें मारकर कर दिया लहूलुहान
कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज के छिबरामऊ के कांशीराम कॉलोनी निवासी एक बेटे ने हमला कर अपने पिता को लहूलुहान कर दिया। बल्लू खां नाम के व्यक्ति को उसके बेटे ने बड़ी क्रूरता से मारा। पिता ने अपने बेटे से गीले कपड़े को फैलाने के लिए कह दिया जिसको लेकर उसके बेटा आग बबूला हो गया और ईंट और पत्थर से अपने पिता को लहूलुहान कर दिया। काफी खून बहने पर बल्लू की हालत गंभीर हो और फिर 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भर्ती के बाद डॉक्टरों ने भी इलाज में लापरवाही करते हुए कह दिया कि जब तक मजरूमी चिट्ठी नहीं आ जायेगी वह उसका ईलाज नहीं कर सकेंगे। चिट्ठी का इंतजार कर रहे थे डॉक्टर लेकिन पीड़ित कई घंटों तक तड़पता रहा।
सरकार भले ही डाक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराती हो लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही सुधर नहीं रही है। यहां भी यही देखने को मिला कि लहूलुहान बल्लू खां तड़पता रहा लेकिन डॉक्टर मजरूमी चिट्ठी का इंतजार करते रहे और जब मजरूमी चिट्ठी पुलिस के पास से पहुंची तब इलाज करना शुरू किया गया।












Click it and Unblock the Notifications