यूपी: दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ बवाल, बदमाशों ने वरिष्ठ भाजपा नेता पर किया हमला

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में दुकान के बाहर कार खड़ी करने से रोकने पर युवकों ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उन्होंने दुकान से भागकर जान बचाई। जिलाध्यक्ष के हाथ की दो अंगुलियों में फ्रैक्चर हो गया। इस बीच गुस्साए दुकानदारों ने एक हमलावर को जमकर पीटा। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। मारपीट के दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया।

यूपी: दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी ना करने को लेकर हुआ बवाल, बदमाशों ने वरिष्ठ भाजपा नेता पर किया हमला

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता जीटी रोड सरायमीरा स्थित अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे थे। उसी समय उनकी दुकान पर कानपुर का नंबर लिखी एक कार आकर रुकी। अनिल ने कार दुकान के सामने खड़ी करने से मना किया तो उनका कार सवार युवकों से विवाद हो गया। युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। थोड़ी देर में करीब आठ युवकों ने आकर यूकेलिप्टस के डंडों से उन पर हमला बोल दिया, जिससे उनके हाथ की दो अंगुलियां टूट गईं और वह लहूलुहान हो गए। भीड़ जुटने से जीटी रोड पर जाम लग गया। जान बचाने के लिए जिलाध्यक्ष दुकान छोड़कर भागे।

यूपी: दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी ना करने को लेकर हुआ बवाल, बदमाशों ने वरिष्ठ भाजपा नेता पर किया हमला

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, इस बीच आसपास के दुकानदारों ने एक हमलावर को पकड़कर पीट दिया। भीड़ बढ़ती देख अन्य आरोपी रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। घटना के बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने अनिल गुप्ता को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। 'जिलाध्यक्ष को इलाज के परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+