... तो अब CM बनना चाहते हैं OP Rajbhar? बलिया में दिया गया बयान हो रहा वायरल, BJP प्रत्याशी को भी नहीं बख्शा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ओमप्रकाश राजभर यह कहते हुए सुन जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल राज्य बनाया जाएगा।
पूर्वांचल राज्य बन जाने के बाद लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। बातों बातों में उन्होंने यह भी इशारा किया कि यदि वे सीएम बन जाएंगे तो जिस जिले में उनका कार्यक्रम होगा उसे जिले में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। [Video नीचे है।]

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में जिले में तत्काल सरकारी सुविधाओं का लाभ गरीब और वंचित लोगों को दिलवाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
बताया जा रहा है कि रविवार को ओमप्रकाश राजभर बलिया में थे। बलिया जिले के चेतन किशोर के मैदान में रविवार को सुभासपा की ओर से शोषित-विंचित जागरण महारैली का आयोजन किया गया। इसी रैली में ओमप्रकाश राजभर ने यह बयान दिया था।
भाजपा प्रत्याशी का जमकर किया विरोध
इसी रैली में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के सलेमपुर के प्रत्याशी को भी आड़े हाथों लिया गया। ओमप्रकाश राजभर ने मंच से ही भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया। इसके अलावा अपने एक नेता की सराहना भी की।
ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ के कारोबारी राजेश दयाल का नाम लेते हुए कहा कि राजेश दयाल जैसे नेता गरीबों के बीच घूम-घूम कर मदद करते हैं। चाहे चिकित्सा का सवाल हो या इलाज करने का, गरीब और वंचित लोगों के इलाज में राजेश दयाल ने लाखों रुपए खर्च किया।
देखें Video
साथ ही उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पर जमकर निशाना साधा और मदद न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहकर कुछ करने की हिम्मत नहीं होती। यह भी कहा जा रहा है कि रविवार को बलिया में ओमप्रकाश राजभर के बागी तेवर देखने के बाद अब उन्हें तत्काल योगी सरकार में मंत्रीमंडल में शामिल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications