यूपी: बेखौफ बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर कार समेत चार लाख की लूट को दिया अंजाम

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। थाना लोनी की बंथला चौकी क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक Fortuner गाड़ी को ओवरटेक कर रूकवाया और उसके चालक के साथ मारपीट कर कार को लूट लिया। कार चालक को बदमाश नहर के किनारे खेत में फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने घटना की सूचना यूपी डायल 100 पर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। बाद में कार घटनास्थल से कुछ दूर लावारिस हालत में खड़ी मिली। चालक का कहना है कि गाड़ी में रखे चार लाख रूपए गायब हैं।

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर कार समेत चार लाख की लूट को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार मूल रूप से सिखरानी गांव के रहने वाले शिवम परिवार सहित नोएडा सेक्टर 58 में रहते हैं। शनिवार को शिवम अपने गांव शिखरानी आया था। उसका कहना है कि वह गांव से चार लाख रूपये लेकर वापस नोएडा जा रहा था। गांव के बाहर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार रुकते ही बाइक सवार बदमाश उसके पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। इससे पहले की वह कुछ समझता बदमाशों ने उसकी कार पर कब्जा कर लिया और उसके कुछ दूर आगे नहर के पास फेंक दिया।

बाद में उसकी कार को बदमाश घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- यूपी: मंदिर में दो घंटे घूमता रहा घंटा, क्या इसके पीछे है कोई शक्ति या विज्ञान?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+