आगरा-लखनऊ इंटरसिटी के एसी कोच में धुंआ, मची अफरातफरी
औरेया में आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में धुंआ उठते देखा गया। इटावा में लगातार दो ट्रेनों में आग लगने के बाद अब ये तीसरी घटना है। आग इंटरसिटी ट्रेन के एसी कोच में लगी। इस दौरान मौजूद यात्रियों ने जैसे ही धुआं देखा वे किसी कीमत पर अपनी जान बचाने में जुट गए। अफरातफरी के माहौल के बीच कुछ यात्रियों से खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया।
घटना को लेकर रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह करीब नौ बजकर 25 मिनट पर यात्रियों ने सी-वन बोगी में धुंआ उठते देखा गया। जैसे ही यात्रियों ये पता चला पूरे कोच में दहशत का माहौल बन गया। हर कोई किसी भी कीमत पर अपनी जान बचान के प्रयास में जुट गया। इस बीच कुछ यात्रियों ने ट्रेन की खिड़की ग्लास भी तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, आगरा फोर्ट से लखनऊ जा रही 12180 डाउन इंटरसिटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एसी चेयर कोच नंबर एक के बाथरूम के पास रखे अग्निशामक यंत्र से धुआं निकलने पर यात्रियों ने शोर मचाया। जिसकी जानकारी कंडेक्टर ने लोको पायलट को दी। ट्रेन के आगे चलकर अछल्दा रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर रविवार सुबह 9:27 बजे रोका गया।
मौके पर चांज की गई तो पता चला कि अग्निशामक यंत्र से धुआं निकला था। आशंका जताई जा रही है किसी यात्री ने उससे छेड़छाड़ की थी। चांज में कोई खराबी नहीं आने पर ट्रेन को 15 मिनट बाद 9:42 बजे लखनऊ के लिए रवान कर दिया गया।
इस हफ्ते इससे पहले इटावा में दो ट्रेनों आग की घटना सामने आई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। बुधवार की शाम 5.35 बजे नई दिल्ली से दरभंगा जा रही 02570 स्पेशल क्लोन हमसफर सुफर फास्ट ट्रेन में भीषण आग लगी। इसके बाद गुरुवार की सुबह नई दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस में आग लग गई। जिसमें 19 यात्री घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications