VIDEO: दुकानदार से कहा- और दिखाओ...और लपक लिया मोबाइल
इसके बाद मोबाइल देख रहे युवक ने दुकान में मौजूद लोगों को एक और सेट दिखाने में उलझा दिया और उसी बीच मौका पाकर मोबाइल देख रहा युवक 10 हजार की कीमत वाले एक सेट को लेकर निकल लिया।
हरदोई। हरदोई में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने में पुलिस प्रशासन निष्क्रिय दिखाई दे रहा है। अब चोरों ने मोबाइल की दुकानों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। चोरों को सीसीटीवी कैमरों का भी डर नहीं है। एक मोबाइल चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देखिए कैसे चोर पलक झपकते ही मोबाइल पर हाथ साफ कर दुकान से निकल लिया।

मामला हरदोई कोतवाली शहर के सिनेमा चौराहे पर स्थित आयुषी मोबाइल शॉप का है। जहां पर मोबाइल खरीदने आए एक शख्स ने दुकान में मौजूद युवक से कहा कि 10 हजार तक की कीमत वाला मोबाइल दिखाओ। इस पर दुकानदार ने युवक को कई मोबाइल दिखाए और उनकी खूबियों के बारे में जानकारी भी दी।
मोबाइल देख रहे युवक के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था। इसके बाद मोबाइल देख रहे युवक ने दुकान में मौजूद लोगों को एक और सेट दिखाने में उलझा दिया और उसी बीच मौका पाकर मोबाइल देख रहा युवक 10 हजार की कीमत वाले एक सेट को लेकर निकल लिया। दुकान में मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे दुकान के बाहर ढूंढने का काफी प्रयास किया मगर मोबाइल चोर दूर-दूर तक कहीं नहीं दिखा। मोबाइल चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
देखिए VIDEO...
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications