हरदोई: कोर्ट परिसर में कांग्रेस नेता और आरओ के बीच झड़प, वीडियो

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई की कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कोर्ट परिसर के अंदर आरओ (एसडीएम) सवायजपुर और कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बीच कहासुनी हो गई। मौके की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने मामला शांत करवाया। इतना ही नहीं कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Skirmish between SDM and Congress District President in hardoi

हरदोई में जिला योजना समिति सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन वापसी का कार्य चल रहा है। कोर्ट में एसडीएम सर्वेश गुप्ता रिटर्निंग ऑफिसर होने के नाते बैठे हुए थे। बता दें कि नामांकन वापसी का शनिवार को आखिरी दिन था। बता दें कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष व एडवोकेट आशीष सिंह को शिकायत मिली कि सत्तापक्ष के प्रत्याशी को निर्विरोध जीताने के लिए एसडीएम के साथ मिलकर समय खत्म होने के बाद भी पर्चा वापिस करा रहे है। इस बात को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व आरओ के बीच झड़प हो गई।

Skirmish between SDM and Congress District President in hardoi

बता दें कि एसडीएम कोर्ट में उपस्थित सिपाही ने जब यह देखा तो दौड़कर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को एसडीएम कोर्ट से बाहर निकाल दिया। मौके की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने मामला शांत करवाया। इतना ही नहीं कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एडीएम विमल अग्रवाल से जब इस बारे में पूछ गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+