यूपी चुनाव 2022: BSP से निष्कासित छह विधायकों ने थामा सपा का हाथ, एक भाजपाई भी साइकिल पर सवार
यूपी चुनाव 2022: BSP से निष्कासित छह विधायकों ने थामा सपा का हाथ, एक भाजपाई भी साइकिल पर सवार
लखनऊ, 30 अक्टूबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें अब कुछ ही महीनों का समय शेष बचा हैं। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से निष्कासित छह विधायकों ने समाजवादी पार्टी (एसपी) का दामन थाम लिया है। इन छह विधायकों को अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि ये विधायक लंबे समय से अखिलेश यादव के संपर्क में थे। तो वहीं, भाजपा के एक विधायक ने भी सपा की सदस्यता ली है।

बता दें, बसपा से निष्कासित छह विधायक हरगोविंद भार्गव, मुजतबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद, असलम राइनी, सुषमा पटेल, असलम चौधरी और सीतापुर सदर से भाजपा विधायक राकेश राठौर ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत लोग हैं जो सपा में शामिल होना चाहते हैं। चुनाव आने तक भाजपा 'भागता परिवार' ही रह जाएगी।
Recommended Video
इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा और कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय दोगुनी हुई और न ही ऐसे प्रयास हुए जिससे उनका जीवन बेहतर हो। अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं। वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वह भी हमारे ही साथ रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications