PICs: अपने इंजन से अलग हुए दिल्ली-लखनऊ शताब्दी के 6 डिब्बे
खुर्जा जंक्शन पर क्रॉस चेंज का काम चल रहा था। जिस वजह से ट्रेन की कपलिंग टूट गई और ट्रेन के 6 डिब्बे अलग हो गए।
बुलंदशहर। दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13161) के कपलिंग टूटने से रेल के 6 डिब्बे अलग हो गए। बता दें कि कपलिंग के जरिए ही 6 डिब्बों को आपस मे जोड़ा जाता है।


अलीगढ़ और खुर्जा जंक्शन के बीच कमालपुर गांव में ये हादसा हुआ है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर फिलहाल नहीं है। कपलिंग को रिपेयर कर ट्रेन को लगभग सुबह 9 बजे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं रेलवे अधिकारी किसी भी तरह का हादसा होने से इनकार कर रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, खुर्जा जंक्शन पर क्रॉस चेंज का काम चल रहा था। जिस वजह से ट्रेन की कपलिंग टूट गई और ट्रेन के 6 डिब्बे अलग हो गए। बताया जाता है कि ट्रेन की क्यूआर टीम ने ट्रेन का कपलिंग सही किया और लगभग 9 बजे लखनऊ के लिए रवाना कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications