आजमगढ़: फेसबुक पोस्ट से भड़की सांप्रदायिक हिंसा, भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां तोड़ी

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में फेसबुक पर पोस्ट की गए धार्मिक कंटेट के चलते बवाल हो गया है। जिले के सरायमीर कस्बे में फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी किए जाने के विरोध में दूसरे दिन शनिवार को उग्र भीड़ थाने की अंदर घुस गई और पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ ने गाड़ियों में आग लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने इस घटना के संबंध में 15 लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव से एसडीएम निजामाबाद बागीश कुमार शुक्ला को पैर में चोट लग गई।

आपत्तिजनक कमेंट करने वाला गिरफ्तार

आपत्तिजनक कमेंट करने वाला गिरफ्तार

वीडियो फुटेज के आधार पर शरारती तत्वों की खोजबीन की जा रही है। इस बीच कई थानों की फ़ोर्स के साथ ही पीएसी भी तैनात कर दी है। पुलिस ने बताया कि सरायमीर थाना क्षेत्र में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, इसमें एक दिन पहले मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 एसडीएम बागीश कुमार घायल हुए

एसडीएम बागीश कुमार घायल हुए

उग्र भीड़ युवक के खिलाफ रासुका लगाए जाने की मांग कर रही थी। लगभग एक घंटे बाद एसडीएम निजामाबाद बागीश कुमार शुक्ला, सीओ फूलपुर रविशंकर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आधिकारियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो भीड़ उग्र हो गई औ पत्थरबाजी करने लगी। इस दौरान एक पत्थर एसडीएम बागीश कुमार को आ लगा। जिससे वे घायल हो गए।

 हिस्ट्रीशीटर ने भड़काई हिंसा

हिस्ट्रीशीटर ने भड़काई हिंसा

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर कलीम के इशारे पर हिंसा की वारदात को अंजाम दिया गया है। पूर्व में भी वह कई दंगे का आरोपी है और पुलिस उसकी तलाश जोरों से कर रही है। पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। तनाव के देखते हुए इलाके भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+