कौन हैं BJP MLA? जिन्होंने 25 महिलाओं से शादी करने वाले समधी से रिश्ता तोड़ा, डॉक्टर बेटी फूट-फूटकर रोई
Sitapur BJP MLA Gyan Tiwari Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की सेवता विधानसभा से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही रिश्ता पूरी तरह तोड़ने का ऐलान कर दिया। आरोप है कि अनुज त्रिवेदी ने वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए करीब 25 महिलाओं से शादी कर करोड़ों रुपये ठगी की।
विधायक अपनी डॉक्टर बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी (Pragya Tiwari) के साथ फेसबुक पर लाइव आए। करीब चार मिनट के इस लाइव वीडियो में ज्ञान तिवारी भावुक होकर बोलते रहे, जबकि उनकी बेटी कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़ीं। फिलहाल अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दबोचा। अब महाराष्ट्र की जेल में बंद हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे BJP MLA की बेटी को फंसाया...

'दुष्ट अनुज त्रिवेदी को फांसी होनी चाहिए'
विधायक ने साफ कहा कि वे आज विधायक के रूप में नहीं, बल्कि एक पिता के तौर पर अपनी बेटी के लिए बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटी को एमबीबीएस डॉक्टर बनाया। 2024 में उसकी शादी सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से कराई गई थी। शादी से पहले परिवार की जानकारी कई लोगों से ली गई थी। पूर्व सांसद जनार्दन मिश्रा से भी पूछताछ की गई थी। लेकिन बाद में पता चला कि अनुज त्रिवेदी पर अलग-अलग नामों से कई महिलाओं से शादी करने और ठगी के कई मामले दर्ज हैं। वे जेल भी जा चुके हैं।
ज्ञान तिवारी ने कहा कि आज हम खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। अगर मेरी बेटी चाहेगी, तो मैं भी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। निश्चित तौर पर वह दुष्ट व्यक्ति है। उसे फांसी होनी चाहिए। इस दौरान विधायक की आवाज भावुक हो गई और उनकी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी भी रोने लगीं।
'बेटी अब हमेशा मेरे साथ रहेगी'
लाइव में विधायक ने अपनी बेटी के भविष्य को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी अपने पैरों पर खड़ी है। मैंने उसे एमबीबीएस डॉक्टर बनाया है। वह अपने दम पर जीवन-यापन कर सकती है। मैं उसके लिए अलग घर भी बनवाऊंगा। जब तक मैं जीवित हूं, वह मेरे ही घर में रहेगी। यह मेरा वचन है। मेरे दो बेटे हैं और तीसरी मेरी बेटी है। लेकिन मेरे साथ जो धोखा हुआ, उसे मैं स्वीकार करता हूं।
उन्होंने आगे बताया कि हमें यह नहीं बताया गया कि अनुज त्रिवेदी रियल एस्टेट का काम करते हैं और इस तरह के मामलों में उनका नाम रहा है। हमने सोचा कि उनका छोटा परिवार है। मेरी बेटी डॉक्टर है और खुद कमाती है, इसलिए परिवार अच्छा रहेगा। परिवार देखकर सब ठीक लगा, लेकिन हम यह नहीं समझ पाए कि पहले उसका चरित्र और पृष्ठभूमि कैसी रही है। अगर सीतापुर, लखनऊ या आसपास कहीं उसके खिलाफ मुकदमे होते या उसने किसी से ठगी की होती, तो शायद हमें जानकारी मिल जाती। 2024 में शादी हुई और उससे पहले हमारा उस परिवार से कोई परिचय भी नहीं था।
ज्ञान तिवारी ने कहा कि इसी कारण मैं अपनी बेटी से भी कह रहा हूं कि वह अनुज त्रिवेदी के खिलाफ यह कहते हुए मुकदमा दर्ज कराए कि उसके साथ भी धोखा हुआ है। मैं फिर कहना चाहता हूं कि ऐसे दुराचारी लोग, जिन्होंने महिलाओं का सम्मान नहीं किया, महिलाओं को ठगा या उनके साथ गलत किया, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यही मेरी मांग है। वह अभी सलाखों के पीछे है। उसके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जहां तक मेरा सवाल है, मेरा उस परिवार से अब कोई लेना-देना नहीं है।
Who Is Anuj Trivedi: अनुज त्रिवेदी पर क्या आरोप?
अनुज त्रिवेदी मिश्रिख क्षेत्र के चंद्रावल गांव के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने 24 मई 2026 को उसे ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। उस समय वे चंद्रप्रकाश त्रिवेदी के नाम से फर्जी पहचान बनाकर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, उन पर वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए करीब 25 महिलाओं को शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। उन्होंने अजय अग्रवाल, अजय, संतोष सिंह, जयप्रकाश और रमेश चंद्र गुप्ता समेत कई नामों का इस्तेमाल किया।
मामले की शुरुआत 4 मार्च 2022 को हुई, जब महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नयानगर थाने में 75 साल की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि अनुज त्रिवेदी ने अखबार में प्रकाशित वैवाहिक विज्ञापन के जरिए उनकी 45 साल की बेटी से संपर्क किया और 1 मार्च 2019 को उससे शादी कर धोखाधड़ी की। पीड़िताओं ने अनुज को 'यूपी का रावण' बताते हुए आरोप लगाया कि वह अलग-अलग पहचान बताकर महिलाओं से शादी करता था, उनसे लाखों रुपये और जेवर ठग लेता था। महिलाओं का यह भी आरोप है कि अनुज अपने बेटे प्रखर त्रिवेदी को 'अविरल' नाम से परिचित कराता था।
महाराष्ट्र-प्रयागराज कई राज्यों में महिलाओं से ठगी
अनुज की गिरफ्तारी के बाद तीन पीड़ित महिलाएं चंद्रावल पहुंचीं। आरोपी की संपत्तियों की जानकारी जुटाने के बाद एडीएम आयुष चौधरी को ज्ञापन देकर उन्हें जब्त करने की मांग की। अनुज पर महाराष्ट्र, प्रयागराज समेत कई राज्यों में महिलाओं से शादी कर ठगी करने के आरोप हैं। कई पीड़ित महिलाएं सामने आ चुकी हैं। उसके खिलाफ अलग-अलग जगह मुकदमे दर्ज हैं। 2016, 2018, 2020, 2021 और 2022 तक तीन-चार मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल अनुज त्रिवेदी महाराष्ट्र की जेल में बंद हैं।
Who Is BJP MLA Gyan Tiwari: कौन हैं विधायक ज्ञान तिवारी?
ज्ञान तिवारी सीतापुर की सेवता विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। वे स्वामी दयाल तिवारी के पुत्र हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से 1990-91 में स्नातक हैं। उनका पेशा कृषि है। पत्नी गृहिणी हैं। उनके पास करीब 5 करोड़ 53 लाख रुपये की संपत्ति और करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की देनदारियां बताई जाती हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
