यूपी: भाई दूज पर भाइयों से बहनों को नहीं मिलने दिया गया, निराश वापस लौटीं!
कानपुर। भाई बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व भाई दूज कानपुर में परंपरागत तरीके से मनाया गया लेकिन इस साल कई बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक नहीं लगा पायीं।

जेल में बंद कैदियों को उनकी बहने टीका करने पहुंची लेकिन जेल प्रशासन ने जेल मैनुअल का हवाला देते हुए उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी। जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों को जब मिलने से रोका गया तो उनका दर्द झलक पड़ा।

कानपुर महानगर के जिला कारागार में रक्षा बंधन और भाई दूज के मौके पर बंद कैदियों को उनकी बहनों से मिलने की छूट रहती है। इसी आस में भाई दूज के मौके पर कई बहनें अपने भाइयों से मिलने जिला कारागार पहुंचीं लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया।

जेल प्रशासन ने इसके पीछे हवाला दिया जेल मैनुअल का जिसके मुताबिक छुट्टी के दिन कोई भी जेल में बंद कैदियों से मुलाकात नहीं कर सकता है।

जेल में बंद अपने भाइयों से ना मिल पाने के कारण कई बहनों को निराशा हुयी और वह जेल प्रशासन को कोसती हुयी अपने घरों को वापस लौट गयी।












Click it and Unblock the Notifications