Sisamau By Election Result 2024: बहू नसीम ने कायम रखी सोलंकी परिवार की विरासत, BJP से लिया आंसूओं का बदला

Sisamau By Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों में से हॉट सीट 'सीसामऊ' की सामने आए नतीजों ने समाजवादी पार्टी को राहत दी है। इस सीट पर सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश अवस्थी को करारी शिकस्त दी है। नसीम ने 8629 वोटों से भाजपा को मात दी है। इस जीत के साथ ही सपा से जुड़े सोलंकी परिवार की विरासत को बहू नसीम ने बरकरार रखा है।

आपको बता दें कि इस सीट पर सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को हुई जेल और इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी। उसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी। सियासी गलियारों में इस सीट पर हुई सपा की जीत से नसीम के 'आंसुओं का बदला' बयार बहनी शुरू हो गई है। दरअसल, हाल ही में नसीम ने अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव से पति इरफान सोलंकी को छुड़ाने की गुहार लगाई थी। उनका रोते हुए वीडियो भी सामने आया था।

naseem solanki profile

क्यों हुआ सीसामऊ में उपचुनाव?
यह उपचुनाव तब हुआ जब सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को आगजनी के एक मामले में जेल जाना पड़ा और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इस सीट पर नसीम सोलंकी को सपा ने उम्मीदवार बनाया, जबकि भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा।

Sisamau Politics History: सीसामऊ की राजनीति और सपा की ताकत
सीसामऊ सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रभाव वाली मानी जाती है। इसे बचाने के लिए अखिलेश यादव ने डिंपल यादव और शिवपाल यादव के साथ मिलकर कई जनसभाएं कीं। दूसरी ओर, भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस सीट पर प्रचार किया और बूथ स्तर पर रणनीति बनाई। लेकिन नतीजों से साफ है कि जनता ने सपा को चुना और बीजेपी को निराशा हाथ लगी।

ये भी पढ़ें: UP By Election Results 2024: गाजियाबाद-फूलपुर-मझवां में BJP आगे, सीसामऊ में सपा को बढ़त , जानिए करहल का हाल?

Naseema Solanki Victory Journey: नसीम सोलंकी की जीत का सफर
2012 से इस सीट पर सपा का दबदबा रहा है। इरफान सोलंकी ने लगातार तीन बार यहां जीत दर्ज की थी। इस बार उनकी पत्नी नसीम ने यह सिलसिला जारी रखा। नसीम ने अपनी सादगी और इरफान सोलंकी के प्रति जनता की सहानुभूति का फायदा उठाया।

नसीम हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने रोते हुए शिवपाल यादव से अपने पति की रिहाई की गुहार लगाई। उनकी इस भावुक अपील ने जनता के बीच सपा के प्रति सहानुभूति बढ़ाई।

Sisamau Seat History: सीसामऊ सीट का इतिहास

  • 1974: कांग्रेस के शिवलाल ने इस सीट पर पहली जीत दर्ज की।
  • 1991-1996: तीन बार भाजपा के राकेश सोनकर ने जीत हासिल की।
  • 2012-2022: सपा के इरफान सोलंकी ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की।
  • 2024: सपा की नसीम सोलंकी ने उपचुनाव में जीत दर्ज की।
  • भाजपा ने 1996 के बाद से इस सीट पर जीत दर्ज नहीं की है।

Naseem Solanki Net Worth: नसीम सोलंकी की कितनी संपत्ति?
एडीआर के मुताबिक, नसीम सोलंकी एक करोड़पति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपए से अधिक है। हालांकि, उनकी देनदारियां शून्य हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी साफ है।

वित्तीय वर्ष - कुल आय

  • 2023-24- ₹6,50,400
  • 2022-23- ₹5,26,400
  • 2021-22- ₹5,28,100
  • 2020-21- ₹3,80,640

ये भी पढ़ें- UP By Election Result 2024: 9 सीटों में से ये 4 Hot सीटों पर पैनी निगाहें, अखिलेश की साख दांव पर, जानें हाल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+