UP By Election Results 2024: UP की 9 सीटों का क्या है चुनावी परिणाम? यहां जानें कौन जीता-कौन हारा?
Uttar Pradesh by Election Result 2024 in Hindi: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग आज, 23 नवंबर 2024 को सामने आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी ने 3 पर जीत दर्ज की ली है, जबकि सपा के खाते में सिर्फ दो ही सीट आ सकी। बीजेपी के फूलपुर से दीपक पटेल, गाजियाबाद से संजीव शर्मा और खैर से सुरेंद्र दिलेर ने जीत दर्ज की।
वहीं, सपा में करहल से तेजप्रताप और सीसामऊ से नसीम सोलंकी से बाजी मारी है। हालांकि, बची हुई 4 सीटों पर ज्यादातर में बीजेपी उम्मीदवार ही आगे हैं। आइए जानते हैं कौन कहां से जीता?

| क्रमांक | सीट | कौन जीता | कितने मतों से जीत | कौन हारा |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सीसामऊ | नसीम सोलंकी (सपा) | 8,564 (जीतीं) | सुरेश अवस्थी (भाजपा) |
| 2 | फूलपुर | दीपक पटेल (भाजपा) | 11,305 (जीते) | मुज्तबा सिद्दीकी (सपा) |
| 3 | करहल | तेज प्रताप यादव (सपा) | 14,704 (जीते) | अनुजेश यादव (भाजपा) |
| 4 | कुंदरकी | रामवीर सिंह (भाजपा) | 1,40,230 (जीते) | हाजी रिजवान (सपा) |
| 5 | कटेहरी | धर्मराज निषाद (भाजपा) | 34 हजार (जीते) | शोभावती वर्मा (सपा) |
| 6 | मझवां | सुचिस्मिता मौर्य (भाजपा) | 4,936 (जीतीं) | ज्योति बिंद (सपा) |
| 7 | मीरापुर | मिथलेश पाल (रालोद ) | 29,867 (जीतीं) | सुम्बुल राणा (सपा) |
| 8 | गाजियाबाद | संजीव शर्मा (भाजपा) | 69,676 (जीते) | सिंहराज जाटव (सपा) |
| 9 | खैर | सुरेंद्र दिलेर (भाजपा) | 38,393 (जीते) | चारू केन (सपा) |
मतगणना की प्रमुख बातें
- मतगणना शुरुआत का समय: सुबह 8 बजे।
- पहले नतीजे की उम्मीद: सीसामऊ सीट पर सबसे कम 20 राउंड हैं, इसलिए यहां सबसे पहले नतीजा आने की संभावना है।
- ज्यादा राउंड वाली सीटें: कुंदरकी, मझवां, करहल, और फूलपुर में सबसे अधिक 32 राउंड होंगे।
- सुरक्षा व्यवस्था: तीन स्तर का सुरक्षा घेरा।
- नतीजों को आप [results.eci.gov.in](http://results.eci.gov.in) पर देख सकते हैं।
क्यों हुए ये उपचुनाव?
- करहल (मैनपुरी): अखिलेश यादव ने इस सीट से इस्तीफा दिया क्योंकि उन्होंने कन्नौज संसदीय क्षेत्र चुना।
- कुंदरकी (मुरादाबाद): यहां सपा विधायक जिया-उर-रहमान सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई।
- गाजियाबाद सदर: अतुल गर्ग के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
- मझवां (मिर्जापुर): भाजपा विधायक विनोद कुमार बिंद के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
- कटेहरी (अंबेडकर नगर): सपा विधायक लालजी वर्मा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
- फूलपुर (प्रयागराज): भाजपा विधायक प्रवीण पटेल सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई।
- मीरापुर (मुजफ्फरनगर): रालोद विधायक चंदन चौहान सांसद बने, जिससे सीट खाली हुई।
- खैर (अलीगढ़): भाजपा विधायक अनूप प्रधान सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई।
- सीसामऊ (कानपुर): सपा विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता रद्द होने से उपचुनाव हुए।
मुख्य उम्मीदवार कौन हैं?
| सीट | भाजपा | सपा | बसपा |
| मझवां | सुचिस्मिता मौर्य | डॉ. ज्योति बिंद | दीपक तिवारी |
| गाजियाबाद | संजीव शर्मा | राज जाटव | परमानंद गर्ग |
| कुंदरकी | रामवीर सिंह | हाजी रिजवान | रफतउल्ला |
| करहल | अनुजेश यादव | तेज प्रताप यादव | नेता छिद्दा |
| फूलपुर | दीपक पटेल | मुज्तबा सिद्दीकी | अवनीश कुमार |
| खैर | सुरेंद्र दिलेर | डॉ. चारु कैन | शाक्य |
| कटेहरी | धर्मराज निषाद | शोभावती वर्मा | जितेंद्र कुमार |
| सीसामऊ | सुरेश अवस्थी | नसीम बानो | सिंह |
| मीरापुर | मिथिलेश पाल | सुम्बुल राणा | डॉ. पहल सिंह |
कहां कितने मतदाता?
| सीट | कुल मतदाता | पुरुष | महिलाएं | थर्ड जेंडर |
| मीरापुर | 3,24,571 | 1,71,912 | 1,52,644 | 15 |
| कुंदरकी | 3,84,673 | 2,08,524 | 1,76,136 | 13 |
| गाजियाबाद | 4,61,644 | 2,54,159 | 2,07,456 | 29 |
| खैर | 4,02,819 | 2,15,088 | 1,87,709 | 22 |
| करहल | 3,82,483 | 2,07,522 | 1,74,957 | 4 |
| सीसामऊ | 2,71,042 | 1,43,768 | 1,27,273 | 1 |
| फूलपुर | 4,07,944 | 2,23,842 | 1,84,044 | 58 |
| कटेहरी | 4,01,165 | 2,10,726 | 1,90,439 | 0 |
| मझवां | 3,99,633 | 2,11,305 | 1,88,309 | 19 |
कहां से कितने उम्मीदवार?
- सबसे ज्यादा उम्मीदवार: गाजियाबाद (14)
- सबसे कम उम्मीदवार: खैर और सीसामऊ (5-5)
ये भी पढ़ें- Karhal, Sisamau EXIT Poll 2024: अखिलेश के करहल और सीसामऊ सीट का क्या है हाल? कहीं फिसल न जाए साख












Click it and Unblock the Notifications