UP By Election Result 2024: 9 सीटों में से ये 4 Hot सीटों पर तगड़ा संग्राम! अखिलेश ने अपना गढ़ रखा बरकरार
UP By Election Hot Seats Result 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। 9 सीटों में से 7 पर भाजपा का भगवा लहराता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, सपा दो सीटों पर सिमट गई है। इन चुनावों में कटेहरी, करहल और सीसामऊ जैसी हॉट सीटों पर सियासी पारा खासा चढ़ा रहा।
हालांकि, कानपुर की सीसामऊ सीट पर सपा ने जीत हासिल की। साथ ही अखिलेश यादव के गढ़ कहे जाने वाली सीट करहल पर उनके भतीजे तेज प्रताप सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। आइए जानते हैं अन्य हॉट सीटों का हाल...

| क्रमांक | सीट | कौन जीता | कितने मतों से जीते | कौन हारा |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सीसामऊ | नसीम सोलंकी (सपा) | 8,564 (जीतीं) | सुरेश अवस्थी (भाजपा) |
| 2 | फूलपुर | दीपक पटेल (भाजपा) | 11,305 (जीते) | मुज्तबा सिद्दीकी (सपा) |
| 3 | करहल | तेज प्रताप यादव (सपा) | 14,704 (जीते) | अनुजेश यादव (भाजपा) |
| 4 | कुंदरकी | रामवीर सिंह (भाजपा) | 1,40,230 (जीते) | हाजी रिजवान (सपा) |
| 5 | कटेहरी | धर्मराज निषाद (भाजपा) | 34 हजार (जीते) | शोभावती वर्मा (सपा) |
| 6 | मझवां | सुचिस्मिता मौर्य (भाजपा) | 4,936 (जीतीं) | ज्योति बिंद (सपा) |
| 7 | मीरापुर | मिथलेश पाल (रालोद ) | 29,867 (जीतीं) | सुम्बुल राणा (सपा) |
| 8 | गाजियाबाद | संजीव शर्मा (भाजपा) | 69,676 (जीते) | सिंहराज जाटव (सपा) |
| 9 | खैर | सुरेंद्र दिलेर (भाजपा) | 38,393 (जीते) | चारू केन (सपा) |
करहल सीट(पूर्व विधायक अखिलेश): अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर
करहल विधानसभा सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए बेहद अहम है। 2022 में उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी, लेकिन लोकसभा में जाने के बाद इस्तीफा दे दिया। इस बार सपा ने उनके परिवार के तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। यह सीट यादव बहुल क्षेत्र है और यहां सपा का दबदबा रहा है। हालांकि, इस बार मतदान प्रतिशत घटकर 54.1% रह गया है, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
प्रमुख उम्मीदवार:
1. तेज प्रताप यादव (सपा)
2. अनुजेश यादव (भाजपा)
3. डॉ. अवनीश कुमार (बसपा)
सीसामऊ सीट(पूर्व विधायक इरफान सोलंकी): सपा के 'गढ़' पर भाजपा की नजर
सीसामऊ सीट पर सपा ने नसीम सोलंकी को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा है। यह सीट सपा के इरफान सोलंकी की पारंपरिक सीट रही है। इरफान के इस्तीफे के बाद उनकी पत्नी को सपा ने मैदान में उतारा है। इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। सपा के लिए यह सीट कितनी अहम है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि खुद अखिलेश यादव इस सीट के प्रचार किया है। साथ ही शिवपाल यादव और डिंपल यादव भी प्रचार करती नजर आईं हैं।
प्रमुख उम्मीदवार:
1. नसीम सोलंकी (सपा)
2. सुरेश अवस्थी (भाजपा)
3. वीरेंद्र कुमार शुक्ला (बसपा)
मीरापुर सीट (चंदन चौहान पूर्व विधायक): गरम माहौल और रोचक मुकाबला
मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा सीट अक्सर शांत ही रही है। लेकिन, 20 नवंबर को हुए इस सीट पर उपचुनाव के दौरान माहौल बेहद गरम रहा। ऐसे में इस सीट के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। मीरापुर सीट पर 57.09% मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों से कम है। इस सीट पर भाजपा और सपा के गठबंधन प्रत्याशियों के बीच करीबी मुकाबला है।
प्रमुख उम्मीदवार:
1. मिथलेश पाल (रालोद-भाजपा गठबंधन)
2. सुंबुल राणा (सपा-कांग्रेस गठबंधन)
3. शाहनजर (बसपा)
कटेहरी सीट (लालजी वर्मा पूर्व विधायक): त्रिकोणीय मुकाबला:
कटेहरी सीट पर 425 बूथों की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। कुल 31 राउंड में मतगणना पूरी होगी। 20 नवंबर को हुए मतदान के बाद चर्चा है कि भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला है। मतदाताओं के रुझान ने इस सीट पर त्रिकोणीय टक्कर की संभावनाओं को बढ़ा दिया है।
प्रमुख उम्मीदवार:
1. धर्मराज निषाद (भाजपा-एनडीए गठबंधन)
2. शोभावती वर्मा (सपा-इंडिया गठबंधन)
3. अमित वर्मा (बसपा)
ये भी पढ़ें- UP By Election Results 2024: गाजियाबाद-फूलपुर-मझवां में BJP आगे, सीसामऊ में सपा को बढ़त , जानिए करहल का हाल?












Click it and Unblock the Notifications