ताज महोत्सव विवाद: बॉलीवुड सिंगर पलक और भाई पलाश के खिलाफ केस दर्ज
आगरा। सुप्रसिद्व गायिका पलक मुच्छाल और उनके भाई पलाश मुच्छाल के खिलाफ आगरा के थाना ताजगंज में मुकदमा कायम कर दिया गया है। आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 427, 332 के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप यह है कि इन्होंने ताज महोत्सव के समापन वाले दिन सुप्रसिद्व गजल गायक सुधीर नारायन के साथ मंच पर मारपीट की है। शिल्पग्राम के मुख्य मंच पर बॉलीवुड सिंगर पलक प्रस्तुति दे रही थीं।

पूरे मामले का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच गजल गायक सुधीर नारायन ने एक फरमाइश कर दी जिससे मंच पर मौजूद पलक की मां भड़क गईं। सिंगर पलक की मां और सुधीर नारायन में कहासुनी होने लगी। पलक के भाई पलाश मुच्छाल ने सुधीर नारायन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ताज महोत्सव में पलक मुच्छाल ने मंच से हंगामा शुरू कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया जो वायरल हो रहा है।

पुलिस ने संभाली स्थिति
पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पलक, पलाश और उनकी मां मंच छोड़कर ग्रीन रूम में चले गए। काफी देर तक उन्हें मनाने का सिलसिला चला पर बात नहीं बनने पर एक अन्य कलाकार की प्रस्तुति मंच पर कराकर महोत्सव का समापन करा दिया गया।

डीएम ने मामले के बारे में बताया
आगरा के डीएम ने बताया कि सुधीर नारायण हमारे यहां स्टेज को मैनेज करते हैं, उन्होंने सिंगर पलक से होली के गाने की रिक्वेस्ट की। उनकी इस बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई और उसके बाद जो हुआ, आपने देखा। मेरा मानना है कि इतनी बड़ी गलती नहीं थी जो इतना तमाशा किया गया, अगर कोई समस्या थी तो हमको बताया जाता हम यहां मौजूद थे।

एसपी सिटी ने कहा, केस किया दर्ज
एसपी सिटी आगरा कुंवर अनुपम सिंह ने ताज महोत्सव में जो कार्यक्रम हो रहा था बॉलीवुड नाइट में उसमें सुधीर नारायण जी की तरफ से हमें तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications