'कोर्ट में गोली मारेंगे-जज के आवेंगे पसीने', सिंगर Ankit Baliyan पर दागी 18 गोलियां-दर्दनाक मौत, हत्यारा कौन?

Shamli Singer Ankit Baliyan Murder: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या ने सनसनी फैला दी है। बुधवार, 26 अगस्त की शाम करीब 7 बजे आर्यपुरी इलाके में जिम से बाहर निकलते ही अंकित पर चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

बताया जा रहा है कि करीब 18 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की संख्या तीन से चार हो सकती है। गोली लगने के बाद अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर गोगी गैंग ने एक पोस्ट जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे हुई घटना? गोगी गैंग कौन है?

singer-ankit-baliyan-murder-reason

Singer Ankit Baliyan Murder Reason: जिम से बाहर निकलते ही शुरू हुई फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, अंकित रोज की तरह जिम पहुंचे थे। करीब एक साल से वह इस जिम में आ-जा रहे थे। बुधवार को वर्कआउट करने के बाद जब वह बाहर निकले और अपनी स्कॉर्पियो की ओर बढ़े, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पहले से घात लगाकर अंकित का इंतजार कर रहे थे। अंकित ने खुद को बचाने की कोशिश की और कार के दूसरी तरफ जाने का प्रयास किया। हमलावरों ने कथित तौर पर कार का दरवाजा खोलकर बेहद करीब से फायरिंग की। सिर और पेट समेत शरीर पर 5 गोलियां लगीं और कुछ वाहन के शीशे में लगीं। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

singer-ankit-baliyan-murder-reason

.30 और .32 बोर की पिस्टल से 18 राउंड फायरिंग?

पुलिस के मुताबिक, अंकित पर .30 और .32 बोर की पिस्टलों से फायरिंग हुई। घटनास्थल से कारतूस, गोलियों और अन्य सबूतों की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

हत्या से एक घंटे पहले अंकित ने डाली थी 'मर्डर' वाली रील

singer-ankit-baliyan-murder-reason

अंकित की हत्या के बाद उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है। रिपोर्टों के मुताबिक, हत्या से करीब एक घंटे पहले, शाम 6 बजे, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह कार में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाना गाते नजर आए थे। इस संयोग ने सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है। हालांकि, इस पोस्ट का हत्या से कोई संबंध था या नहीं, इसका कोई प्रमाण अभी सामने नहीं आया है।

'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने से मिली थी पहचान

singer-ankit-baliyan-murder-reason

अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने गानों और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए जाने जाते थे। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' गाने से मिली। यह गाना 2023 में रिलीज हुआ था और इसे YouTube पर करोड़ों बार देखा गया। अंकित के कई गानों में गन कल्चर, देसी अंदाज, दबंगई और स्थानीय जीवन से जुड़े विषय दिखाई देते थे। उनके दूसरे चर्चित गानों में '112 NE', 'Goli Ke Barood', 'Jaat Jatni', 'Savidhan', 'System' और 'Riflein' जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन उनकी हत्या के बाद 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना खास तौर पर चर्चा में आ गया है। वजह यह है कि उनके इसी गाने के शीर्षक और थीम में गोलीबारी का जिक्र था और अब खुद सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

क्या इसी गाने की वजह से हुई हत्या?

यही इस हत्याकांड का सबसे बड़ा सवाल है। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर गोगी गैंग की ओर से हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पोस्ट में अंकित के एक ऐसे गाने का जिक्र किया गया है, जिसे गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। शामली पुलिस इस पोस्ट की सत्यता और हत्या से उसके संभावित संबंध की जांच कर रही है।

singer-ankit-baliyan-murder-reason

Who Is Gogi Gang: कौन है गोगी गैंग और क्यों आया इसका नाम?

गोगी गैंग का नाम दिल्ली-NCR और हरियाणा के अपराध जगत में कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी से जुड़ा रहा है। गोगी की सितंबर 2021 में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंकित के मामले में वायरल पोस्ट में इसी घटना और उनके गाने के बीच कथित संबंध का दावा किया गया है। यही वजह है कि जांच में गोगी गैंग का नाम सामने आया है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या में वास्तव में गैंग का कोई हाथ है या नहीं। पुलिस इस दावे का सत्यापन कर रही है।

पंचायत चुनाव की तैयारी भी जांच के दायरे में

अंकित के आगामी जिला पंचायत चुनाव में उतरने की तैयारी करने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी यह नहीं कहा है कि उनकी कथित राजनीतिक महत्वाकांक्षा हत्या की वजह थी। 2023 में शामली में अंकित के रोड शो की भी चर्चा हुई थी और उसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस अब उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े पुराने विवादों को भी खंगाल रही है।

Who Was Ankit Baliyan: कौन थे अंकित बालियान?

अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। पिछले कुछ सालों से वह हरियाणा के सोनीपत और रोहतक में रहकर हरियाणवी संगीत और अभिनय के क्षेत्र में काम कर रहे थे। वह सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि अभिनेता, YouTuber और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी थे। उनके YouTube चैनल पर 3.6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर बताए गए हैं। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई कलाकारों के साथ काम किया था।

पुलिस के चुनौती बने ये तीन बड़े सवाल

  • पहला: चारों हमलावर कौन हैं और उन्हें किसने सुपारी दी?
  • दूसरा: क्या हत्या के पीछे सच में गोगी गैंग से जुड़ा कोई विवाद है या वायरल पोस्ट सिर्फ जांच को भटकाने की कोशिश है?
  • तीसरा: क्या अंकित के 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' जैसे गानों का हत्या से कोई संबंध है? या उनकी हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश? या राजनीतिक कारण है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+