सीएम योगी के आने के ठीक पहले कानपुर में चली गोलियां, आरोपी अभी भी फरार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से ठीक पहले ही अज्ञात हमलावरों ने पुलिस चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर एक टेम्पो चालक की गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में टेम्पो चालक के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

shot a young man in kanpur

घटना कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र की है। नौबस्ता पुलिस चौकी महज कुछ कदमों की दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने टेम्पो चालक हरी किशन की मंगलवार को गोली मार दी। गोली लगने से हरी किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में हरी किशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

shot a young man in kanpur

हमलावर घटना को अंजाम देकर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि हरी किशन रमईपुर गांव का रहने वाला है, उसकी कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चौकी से बहुत दूर हुई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी की माने तो परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+