कॉलेज के दोस्त को फंसाने की खातिर दोस्तों से ही मरवाई खुद को गोली

बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया था, इसके बाद उसे उसके साथियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बहराइच। यूपी के बहराइच में पॉलिटेक्निक छात्र को दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया था। इस गोलीकांड से शहर में दहशत का माहौल बन गया था। एसपी ने दरगाह एसओ को घटना का जल्द खुलासा करने को निर्देश दिया था। दरगाह एसओ के खुलासे में जो सच सामने आया वह चौंका देना वाला था। छात्र पर गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि घायल छात्र के ही दोनों साथी थे। नगर कोतवाली अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद सईद खां का बेटा मोहम्मद सऊद खां उर्फ शनि (18) बहराइच-भिनगा हाइवे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र है। वह इस वक्त सेकेंड ईयर में पढ़ रहा है।

कॉलेज से निकलते शुरू हुआ नाटक

कॉलेज से निकलते शुरू हुआ नाटक

मंगलवार शाम क्लास खत्म होने पर वह बाइक से घर जाने के लिए कॉलेज से निकला। सऊद अभी कॉलेज से चंद कदम दूरी पर पहुंचा होगा कि पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया था, इसके बाद उसे उसके साथियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दिनदहाड़े चले गोली से शहर में गहमागहमी का माहौल था। एसपी जुगुल किशोर से दरगाह थानाध्यक्ष संजय दूबे को घटना का त्वरित खुलासा करने का निर्देश दिया था।

गोली मारने वालों ने कराया अस्पताल में भर्ती

गोली मारने वालों ने कराया अस्पताल में भर्ती

गुरुवार की दोपहर जब दरगाह एसओ संजय दूबे ने खुलासा किया तो खुलासा चौंका देना वाला था। एसओ संजय दूबे ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मोहम्मद सऊद पर गोली चलाने वाला कोई और नही बल्कि उसके अपने दोनों साथी थे। साथियों ने पहले गोली मारकर घायल किया और फिर उन्हे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

पैसा था बाकी, इसलिए दोस्त को फंसाने की रची थी साजिश

पैसा था बाकी, इसलिए दोस्त को फंसाने की रची थी साजिश

एसओ संजय दूबे के अनुसार, घायल मोहम्मद सऊद ने तहरीर में जिस युवक को नामजद किया था वो उसका ही दोस्त था। मोहम्मद सऊद ने अपने ही दोस्त सलमान को नामजद किया था। खुलासे में पता चला कि मोहम्मद सऊद कुछ समय पहले अपने दोस्त सलमान से लगभग दो लाख रुपए उधार लिए थे।

अब अस्पताल से जाएगा जेल

अब अस्पताल से जाएगा जेल

उधार लिया रुपया वापस नही करना चाहते थे, इसके लिए मोहम्मद सऊद अपने दो साथी नितेश सिंह व सिराज के साथ साजिश रची और स्वयं पर गोली चलवा लिया। मोहम्मद सऊद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ संजय दूबे ने बताया कि नितेश सिंह व सिराज को जेल भेज दिया गया है। इनका इलाज चल रहा है। ठीक होते ही उन्हें भी जेल भेज दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+