वाट्सऐप पर बसपा का प्रचार करने पर दरोगा से छीनी गई चौकी, लाइन हाजिर
वाट्सऐप पर एक दरोगा ने यह मैसेज भेजा कि बसपा अपना साथी है चुनाव चिन्ह हाथी है जिसके बाद उसके खिलाफ विभागीय जांंच बिठाई गई है।
मऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एक चौकी इंचार्ज को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। चौकी इंचार्ज को एक मैसेज ने लाइन हाजिर करा दिया। दरोगा पर एक वाट्सऐप ग्रुप में एक राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

एसपी मुनिराज ने बताया कि दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौकी इंचार्ज संजय सरोज ने अपने वाट्सऐप के जरिए किसी ग्रुप में एक राजनीतिक दल के लिए स्लोगन लिखा प्रचार शेयर कर दिया। जिसकी पुलिस महकमे से लेकर अन्य जगहों पर चर्चाएं होने लगी।
दरोगा ने अपने मैसेज में लिखा था कि बसपा अपना साथी है, चुनाव चिन्ह हाथी है। चौकी इंचार्ज द्वारा चुनाव आचार संहिता का पालन न करने और एक पार्टी विशेष के लिए प्रचार करने पर उसे तत्काल चौकी से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया।
वहीं एसपी मुनिराज ने बताया कि दरोगा संजय सरोज के विरुद्ध विभागीय जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर मुकदमा सहित कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications