यूपी: दरोगा ने सिपाही के गाल पर दिए जख्म, दांतों से काटा अंगूठा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में ऐसी घटना हुई जिसने खाकी को ही शर्मसार कर दिया। रसूलाबाद थाने की पुलिस चौकी तिस्ती में शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आये एक फरियादी के कान से खून निकल रहा था जिसकी मदद के लिये चौकी के सिपाही श्यामप्रताप ने डॉक्टरी परीक्षण को भेजने के लिये दरोगा से कहा। इतने में दरोगा सुदेश कुमार आगबबूला हो गए और सिपाही श्यामप्रताप के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और बाद में दांतो से अंगूठा भी काट दिया।

गाल और अंगूठे से निकाल दिया खून

गाल और अंगूठे से निकाल दिया खून

मारपीट में सिपाही के गाल में चोट लग गयी। गाल और अंगूठे से खून निकलने लगा। पिटाई से घायल सिपाही अपनी शिकायत करने रसूलाबाद थाने पहुंचा। वहां सिपाही को 2 घंटे तक खड़ा रखा गया लेकिन वहां के इंस्पेक्टर ने सिपाही की नहीं सुनी।

दरोगा के खिलाफ केस हुआ दर्ज

दरोगा के खिलाफ केस हुआ दर्ज

इसके बाद सिपाही श्यामप्रताप जिले के एसपी रतनकांत पांडे के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। वहां भी उसे निराशा ही हाथ लगी लेकिन मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद आनन-फानन में जिले के एसपी ने अकबरपुर कोतवाली में दरोगा सुदेश कुमार के खिलाफ के मुकदमा दर्ज करा दिया।

एसपी ने सिपाही और दरोगा दोनों को किया सस्पेंड

एसपी ने सिपाही और दरोगा दोनों को किया सस्पेंड

न्याय के लिये सिपाही एसपी के पास पहुंचा लेकिन एसपी ने मदद करने की बजाय पीड़ित सिपाही और दरोगा, दोनों को ही निलंबित कर दिया जिसके बाद एसपी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+