उद्धव अयोध्या में नहीं कर पाएंगे कोई रैली, मंजूरी नहीं मिलने पर अब क्या होगा शिवसेना का स्टैंड?
अयोध्या। अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की रैली का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। प्रशासन ने ठाकरे की 24 नवंबर को उन्हें किसी भी तरह के कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन का कहना है कि राम कथा पार्क में धार्मिक आयोजन होंगे, लेकिन कोई रैली नहीं की जाने दी जाएगी। क्योंकि, यह जगह विवादित बाबरी ढांचे एवं रामजन्म भूमि के काफी करीब है, ऐसे में कोई भी कड़क टिप्पणी माहौल बिगाड़ सकती है।

अयोध्या में राममंदिर पर बोलने वाले थे उद्धव
बता दें कि, उद्धव अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सभा करने वाले थे। वह मौजूदा सरकार पर इसी मुद्दे पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना रहा है कि अयोध्या में मस्जिद को शिवसैनिकों ने ढहाया था। भाजपा मंदिर भी नहीं बना रही।

अब यह रहेगा शिवसेना प्रमुख का कार्यक्रम
बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को अयोध्या में आर्शीवाद समारोह में शामिल होंगे।सरयू आरती करेंगे फिर राम लला के दर्शन भी करेंगे। वहीं, उनके सियासी कार्यक्रम को लेकर अब शिवसेना ने नई जगह ढूंढने की तैयारी की है। शिवसेना इस कार्यक्रम को गुलाब बरी में शिफ्ट कर सकती है, जो विवादित स्थल से कुछ किमी दूर है।

उद्धव की इस यात्रा पहले मंगलवार को संजय राउत ने भूमि पूजन करने के बाद कहा था कि लोगों को बहुत सालों से केंद्र में रामलला का इंतजार था, अब जबकि सरकार बन गई उसके बावजूद राम का मंदिर ना बने? यही याद दिलाने के लिए उद्धव अयोध्या आ रहे हैं।''
ये भी पढ़ें: अयोध्या पर आजम का विवादित बयान- मंदिर मुसलमानों के खून से न बनाएं, बाकी जैसा चाहें करें












Click it and Unblock the Notifications