अयोध्या पर आजम का विवादित बयान- मंदिर मुसलमानों के खून से न बनाएं, बाकी जैसा चाहें करें
अयोध्या। यूपी में विहिप द्वारा आयोजित संतसभा पर बोलते हुए पूर्व मंत्री आजम खान विवादित बयान दिया है। आजम ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि मुसलमानों के खून से न बनाएं, बाकी जैसा चाहें, करें। उन्होंने ये भी कहा कि हम तो सुप्रीम कोर्ट और कानून को मानेंगे। विरोध की तो बात ऐसी है 6 दिसम्बर को भी हमने नहीं किया।

'मुसलमानों के खून से न बनाएं, जो चाहें करें'
आजम ने बाबरी ढांचे पर कहा, जब वह तोड़ा गया, हमने कहीं विरोध विवाद नहीं किया था। और करते भी कैसे? कह तो दिया था कि 47 में पाकिस्तान क्यों नहीं चले गये। पता नहीं ये सही हुआ या गलती की?' बता दें कि आयोध्या में 24 व 25 नवम्बर साधु संतों ने सभा बुलाई है। आजम इसी पर यह प्रतिक्रिया दे रहे थे।

बकौल आजम, 'अब क्योंकि मंदिर का मामला नहीं है, न रामचंद्र जी का मामला है। यह मामला तो चुनाव का है। अगर मंदिर का मामला होता, तो बहुत पहले वह बन गया होता। इस तरफ या उस तरफ। मामला चुनाव का है और यह चुनाव तय करेगा कि राम जी क्या चाहते हैं? राम जी शायद यह चाहते हैं कि इंसानियत का राज होना चाहिए रामराज होना चाहिए। हत्यारों का राज नहीं होना चाहिए।'
ये भी पढ़ें: अयोध्या मुद्दे पर सपा नेता आजम खां का बड़ा बयान, कहा- मुसलमान कभी मंदिर निर्माण का विरोधी नहीं रहा












Click it and Unblock the Notifications