शिवसेना की भाजपा को चुनौती, आजम खान की जीभ खींच कर दिखाओ

आजम की पीएम मोदी पर चुटकी से खफा है शिवसेना।

मुंबई। आजम खान के मुजफ्फरनगर में एक बैठक में प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश का इजहार शिवसेना को नागवार गुजरी है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में भाजपा नेताओं से सवाल किया गया है कि क्या आजम की जीभ खींचने की हिम्मत उनमें है।

azam

हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आजम खान ने एक बैठक के दौरान पीएम मोदी पर चुटकी ली थी। आजम ने कहा था कि वो चाय, कॉफी और खाना तक बनाना जानते हैं, साथ ही ड्रम भी बजा लेते हैं इसलिए अब उनको प्रधानमंत्री बना दिया जाए।

आजम खान ने प्रधानमंत्री के चुनाव पूर्व किए गए काले धन को वापस लाने के वादे पर भी तंज कसा था। उन्होंने कहा था किन मुझे पीएम बनाओं सबके खाते में 25-25 लाख जमा कर दूंगा।

शिवसेना ने मुखपत्र सामना में आजम खान को पीएम मोदी पर मजाकिया लहजे में बात करने के लिए जमकर हड़काया गया है। आजम के बहाने शिवसेना ने भाजपा नेताओं को भी खूब लताड़ा है।

'पीएम बनने को खून में देशभक्ति होनी चाहिए'

सामना में 'आजम खान की जीभ खींचो' शीर्षक से संपादकीय लिखा गया है। संपादकी में कहा गया है कि कोई भी छुटभैया नेती बाल ठाकरे को लेकर कुछ भी कह देता है लेकिन क्या आजम के खिलाफ भी कोई बोलने की हिम्मत रखता है।

संपादकीय में कहा गया है कि इस तरह से पीएम की खिल्ली उड़ाना ठीक नहीं है। जैसे आजम ने किया वो देशद्रोह है। संपादकीय में कहा गया है कि पीएम बनने के लिए खून में देशभक्ति होनी चाहिए जो मोदी के खून में है लेकिन आजम के खून में क्या है, इसका पता नहीं।

'आजम के सिर पर टोपी है, अंदर दिमाग नहीं'

शिवसेना ने कहा है कि आजम खान के सिर पर मखमली टोपी जरूर है लेकिन उसके नीचे खोपड़ी दिमाग नहीं है। वह तो सब मुसलमानों को भड़का कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना जानते हैं और इसी से उनकी राजनीति की दुकान चलती है।

संपादकीय में कहा गया है कि उनका ये कहना गलत है कि मुसलमान होने की वजह से पीएम नहीं बन सकता क्योंकि मुसलमानों ने देश में बड़े-बड़े पदों को शोभित किया और देश की सेवा की। आजम अपनी इन्हीं हरकतों से उत्तर प्रदेश के खलनायक बने हैं।

आजम को खूब खरी-खोटी सुनाने के बाद भाजपा से सवाल के साथ संपादकीय का अंत किया गया है। ये कुछ ऐसे है 'आजम खान की जीभ खींचकर बाहर निकालने की हिम्मत भाजपा पदाधिकारियों में है क्या?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+