शिवपाल ने अपनी गाड़ी से उतारा समाजवादी पार्टी का झंडा, ट्विटर पर डाली नई पहचान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने अब समाजवादी पार्टी से साफ तौर पर किनारा कर लिया है। पहले सोशल मीडिया से अपना बायो बदलकर और अब अपनी गाड़ी से सपा का झंडा हटा कर उन्होंने यह साफ तौर पर साबित कर दिया है। ट्विटर से अपना बायो बदलने के बाद शिवपाल यादव ने बड़ा कदम उठाया है। आज शिवपाल यादव ने अपनी गाड़ी में लगे समाजवादी पार्टी के झंडे को हटा दिया है।

shivpal yadav removes sapa flag from his car also changed the intro from twitter

इसके पहले उन्होंने अपने ट्विटर पर अपना बायो बदल लिया था। शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया से समाजवादी पार्टी हटा कर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा कर दिया है। बायो में शिवपाल यादव ने समाजवादी नेता की जगह सेक्युलर नेता लिख दिया है। शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद तनातनी बनी है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर खोलकर खुलेआम चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि जिसे भी सपा में या अन्य दल सम्मान न मिल रहा हो वो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच की रार किसी से छिपी नहीं है। उसके बाद से धीरे-धीरे करके शिवपाल किनारा करना शुरू कर दिया है।

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकते हैं
शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलना ही सेक्युलर मोर्चा का उद्देश्य है। किसी भी दल के उपेक्षित जिन्हें अपने दल में सम्मान नहीं मिल रहा हैं। चाहे सीनियर हो या जूनियर वो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकते हैं। ये कयास लगाए जा रहे हैं सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव को भी अपने साथ शामिल कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+