शिवपाल की चुनावी तैयारी शुरू, उनके अलावा ये नेता दिखेंगे टीवी डिबेट में

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संरक्षक शिवपाल यादव ने बुधवार को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी हैं। शिवपाल यादव ने लिस्ट में 9 लोगों को जगह दी है। लिस्ट में शारदा प्रताप शुक्ला, मो. फरहत रइस खान, दीपक मिश्रा, दिलीप यादव और अभिषेक सिंह आशू को प्रवक्ता बनाया गया है।

Shivpal Yadav issued List of media panelists

बता दें कि समाजवादी पार्टी में हाशिये पर रहे शिवपाल यादव ने हाल ही में नई पार्टी बनाई है। इस पार्टी में उन्होंने सभी छोटे बड़े दलों जिनकों अपनी पार्टी में सम्मान या उपेक्षित हो उनको खुला ऑफर दिया था। शिवपाल ने ऐलान किया था कि अपमानित हुए और उपेक्षित लोगों को एकजुट करके चुनाव लड़ेंगे। शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Shivpal Yadav issued List of media panelists

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकते हैं
शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलना ही सेक्युलर मोर्चा का उद्देश्य है। किसी भी दल के उपेक्षित जिन्हें अपने दल में सम्मान नहीं मिल रहा हैं चाहे सीनियर हो या जूनियर वो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि गुरुवार को शिवपाल यादव ने सभी दलों के बागी नेताओं को खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि जिन्हें भी सम्मान नहीं मिल रहा और भटक रहे वो उनके साथ शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+