जब शिवपाल को मिला मंच और माइक तो बता बैठे दिल का हाल, साधा अखिलेश पर निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में विवादों और बयानों का सिलसिला थम नहीं रहा है।

shivpal

 दिल का दर्द सबको बता बैठे

दिल का दर्द सबको बता बैठे

अभी शुक्रवार (14 अक्टूबर) को ही पार्टी और घर के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद विधायक मुख्यमंत्री चुनेंगे। शनिवार (15 अक्टूबर) को सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव अपने दिल का दर्द सबको बता बैठे।

जब मिला मंच और माइक

जब मिला मंच और माइक

इटावा में एक फिल्म के मुहूर्त के मौके पर जब शिवपाल को बोलने के लिए मंच और माइक मिला तो वो खुद को रोक नहीं पाए। हालांकि पूरे भाषण के दौरान शिवपाल ने अखिलेश का नाम तो नहीं लिया लेकिन निशाना उन्हीं पर साधा।

अखिलेश पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि ' कुछ लोगों को सब कुछ विरासत में और भाग्य से मिल जाता है। कुछ लोगों की जिन्दगी मेहनत करते-करते बीत जाती है लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिलता।'

मैंने नेता जी के कपड़े से लेकर पानी...

मैंने नेता जी के कपड़े से लेकर पानी...

उन्होंने आगे कहा कि मैंने नेता जी के कपड़े से लेकर पानी पिलाने तक का काम संभाला। कोई गेस्ट आता था तो उसका भी इंतजाम हम देखते थे।'

शिवपाल ने कहा कि जो लालची होते हैं, वो सच्ची सेवा नहीं कर सकते। मैं आज जो भी हूं वो सब नेता जी की वजह से हूं।

अखिलेश का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए

अखिलेश का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए

इतना ही नहीं अपना समय याद करते हुए शिवपाल ने कहा कि 'जब 1981 में हमारी शादी हुई तब न बिजली थी, न रोड, हमारी शादी तो आगरा से हो गई तो सोचो कैसे मेरी सुहागरात मनी होगी।'

इस दौरान शिवपाल ने कहा कि अगर हम बहुमत मे आए तो अखिलेश का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+