शिवपाल यादव ने राजभर पर बोला हमला, कहा- पहली बार बीजेपी की वजह से जीते हैं चुनाव

लखनऊ। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहली बार बीजेपी के सहयोग से चुनाव जीत कर आए हैं। इसलिए बीजेपी के एजेंट राजभर हैं, हमारा तो सदा ही बीजेपी से विरोध रहा है।

Shivpal Singh Yadav big statement on Om Prakash Rajbhar

मीडिया में चर रही खबरों के अनुसार, शिवपाल यादव मंगलवार को बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह में नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। यादव ने कहा कि राजभर पहली बार चुनाव जीत कर आए हैं और बीजेपी के सहयोग से जीत कर आए हैं। इसलिए बीजेपी के एजेंट राजभर हैं, हमारा तो सदा ही बीजेपी का विरोध रहा है। हाल ही में भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने यादव को बीजेपी का एजेंट बताया था।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता ऊब चुकी है। इसलिए बीजेपी को हटाने के लिए हमने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया है। सामान विचारधारा वाले दलों को इकट्ठा करके हम बीजेपी को सत्ता से दूर करेंगे। हम समाजवादी सेक्युलर लोग हैं। इसलिए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+