Bigg Boss के घर में मिट्टी खाने को मजबूर हुई UP की शिवानी, जानिए क्यों उठाया ऐसा कदम
Shivani Kumari: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अरयारी गांव की रहने वाली शिवानी कुमारी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में जमकर धमाल मचा रही हैं। शिवानी का देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। बिग बॉस के घर में शिवानी अपने साथ गांव की मिट्टी भी लेकर आई हैं।
शिवानी की मानें तो इस मिट्टी के साथ वो अपने गांववालों का प्यार साथ लाई हैं। हालांकि, हैरानी उस वक्त हुई, जब अपने गांव से लाई मिट्टी को शिवानी बीते एपिसोड में खा रही थीं। आखिर ऐसी क्या मजबूरी हुई कि शिवानी ऐसा करने लगीं। चलिए बताते हैं आपको...

दरअसल, बीबी हाउस का राशन खत्म हो गया और घरवालों के पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा है। घर में सभी भूखे पेट हैं...सबका हाल बेहाल हो चुका है। घर के सभी लोग फ्रूट्स और पानी पर जी रहे है। ऐसे में शिवानी भूख से तड़पने लगी...खाली पेट शिवानी का बुरा हाल होने लगा।
जब शिवानी भूख बर्दाश्त नहीं कर पाईं तो अपने साथ लाई गांव की मिट्टी खाने लगीं। शिवानी को गांव से लाई मिट्टी खाते देख बाकी घरवाले हैरान रह गए। इस दौरान घरवालों शिवानी को टोकते हैं। शिवानी से ऐसा ना करने के लिए कहते है। वो शिवानी को समझाते है कि मिट्टी खाने से उसकी तबीयत खराब हो सकती है।
इस दौरान अरमान मलिक शिवानी के पास जाता है और उसके हाथ से मिट्टी को ले लेता है। आरमान शिवानी से मिट्टी लेने के बाद सबके माथे पर उसका तिलक लगाने लगता है। उन्होंने कहा ये हिंदुस्तान की मिट्टी है। आपको बता दें कि बीते एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को डांट भी लगाई थी।
जी हां...घरवालों ने खाना भेजने की बिग बॉस से गुहार लगाई थी। इस कोशिश में सब इकट्ठा भी हुए थे। जिसके बाद बिग बॉस ने तंज कसते हुए सभी कंटेस्टेंट की बोलती बंद कर दी। इसके बाद घरवालों को भी उनसे माफी मांगनी पड़ गई। बता दें कि आने वाले एपिसोड में राशन के लिए घरवालों को टास्क भी दिया जा सकता है।
कौन हैं यूपी की शिवानी, जो मिट्टी खाने को हुई मजबूर
शिवानी कुमारी, उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के अरयारी गांव की रहने वाली हैं। शिवानी पेशे से एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं औ वह अपने गांव में रहकर ही मजेदार रील्स बनाती हैं। शिवानी की रील्स में कॉमेडी और गांव का देसी अंदाज होता है। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर उनके 2.24 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications