Shiv Nadar University Murder Case: अनुज को नहीं था ब्रेन कैंसर, पिता ने खोली Video की पोलपट्टी

Shiv Nadar University Murder Case: अनुज के लैपटॉप से पुलिस के हाथ एक 23 मिनट का वीडियो लगा। जिसमें उसने कई अहम बातें की हैं। जिसकी जानकारी होने से उसके पिता ने इनकार किया है।

Shiv Nadar University Murder Case

Shiv Nadar University Murder Case: ग्रेटर नोएडा की शिव नाडर यूनिवर्सिटी में छात्रा स्नेहा की हत्या के बाद खुद को गोली मारने अनुज सिंह के अमरोहा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों को यकीन नहीं हो रहा है कि अनुज ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है। उधर, मृतका के पिता ने अनुज के खिलाफ दादरी पुलिस स्टेशन में हत्या और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

खास बात यह है कि अनुज के लैपटॉप से मिले वीडियो के बारे में उसके पिता ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। कहा कि मेरा बेटा शांत स्वभाव का था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वो सिविल सेवा परीक्षा में बैठना चाहता था। यह हमारे लिए अविश्वसनीय है कि बेटा ऐसा कुछ कर सकता था। मुझे तो यह भी नहीं पता कि उसे हथियार कहां से मिला। मृतक अनुज के शव को शुक्रवार को नोएडा में पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

अनुज को नहीं था ब्रेन कैंसर, बहन हुई बेसुध

ग्रामीण धर्मवीर सिंह ने बताया कि अनुज 20 दिन पहले घर आया था। वह अच्छे स्वभाव का लड़का था। हमें यकीन ही नहीं हो रहा कि ऐसा कुछ कर सकता है। पूर्व ग्राम प्रधान साबिर अली ने कहा कि अनुज गांव में अपने अच्छे स्वभाव के लिए जाना जाता रहा है। कोई सोच भी नहीं सकता कि वो किसी की हत्या कर सकता है।

एक झलक में समझें पूरा मामला

दरअसल, मामला शिव नाडर यूनिवर्सिटी का है। यहां शुक्रवार को सोशियोलॉजी थर्ड ईयर के स्टूडेंट अमरोहा निवासी अनुज ने अपनी कानपुर निवासी क्लासमेट स्नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद हॉस्टल के कमरे में जाकर खुद को भी गोली मार ली।

हत्या और सुसाइड के बाद पुलिस को छानबीन के दौरान अनुज के लैपटॉप से एक वीडियो मिला। जिसमें उसने स्नेहा के हत्या की पूरी प्लानिंग कर रखी थी। इतना ही नहीं, वीडियो में हत्या और सुसाइड के लिए खुद को मजबूर भी बताया। मामले में दादरी पुलिस जांच कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+