शामली: बेटी पैदा होने पर बीवी को चौथी मंजिल से फेंका! हुई मौत
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। महिला की मौत की खबर पर ससुराल पहुंचे मायके पक्षे के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि दहेज में पांच लाख रुपये और दो बेटी पैदा होने पर ससुरालियों छत से फेंकर उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

ये है मामला
मामला शामली के मंडी जवाहरगंज का है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी सुरेश की पुत्री मेघा की शादी दो मार्च 2014 को अमर सिंघल निवासी मंडी जवाहर गंज के साथ हुई थी। आरोप है कि अमर सिंघल दहेज के लिए मेघा को परेशान करता था। जिसके बाद उसके परिजनों ने कारोबार के लिए पांच लाख रुपये दे दिए थे। परिजनों ने बताया कि 2016 को मेघा के एक बेटी पैदा हुई थी। बेटी पैदा होने से नाराज ससुरालियों ने उसको और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दस दिन पूर्व मेघा ने एक और बेटी को जन्म दिया। बताया कि दूसरी संतान भी बेटी होने के कारण ससुरालियों ने उसको परेशान करना शुरू कर दिया।

परिजनों ने लगाया छत से फेंकने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसे छत से नीचे गिरा दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दिखावे के लिए उसे एम्स अस्पताल दिल्ली में ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबह होने पर महिला के मायके पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग कोतवाली में पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

क्या कहते है अधिकारी
एसपी शामली देव रंजन वर्मा ने बताया कि सिटी के सदर कोतवाली में एक एफआईआर लिखी गई है। जिसमें एक महिला की मकान से गिरने से मृत्यु हो गई है। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि यह दहेज हत्या है। इसमें मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications