VIDEO: ये देखिए योगी सरकार की उड़ती धज्जियां तो कैसे अस्पताल के अच्छे दिन!
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर आए दिन ये सब होता है। खास बात ये है कि योगी सरकार में डॉक्टर सीएससी में नहीं रुकते।
हरदोई। मामला हरदोई जिले के सुरसा सीएससी का है जहां पर एक बच्चे की हालत बिगड़ी हुई थी, वो कराह रहा था, गांव के सैकड़ों ग्रामीण डॉक्टर साहब का रास्ता देख रहे थे, लेकिन चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शराब और मीट का आनंद ले रहे थे। जब ये तस्वीर कैमरे में कैद हुई तो वहां से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भाग निकले।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर आए दिन ये सब होता है। खास बात ये है कि योगी सरकार में डॉक्टर सीएससी में नहीं रुकते हद तो तब होती है जब चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में शराब और कबाब का आनंद लिया जाता है और अधिकारी चाहे वो जिला अधिकारी हो या फिर सीएमओ साहब कार्रवाई कुछ नहीं होती। ग्रामीणों की माने तो कई बार फोन करने पर भी चिकित्सा अधिकारी वहां पर नहीं पहुंचे। अब सवाल ये उठता है कि अस्पताल में डॉक्टर क्यों नहीं रुकते या फिर चिकित्सा अधिकारी कक्ष में शराब और कबाब खुलेआम उड़ाया जा रहा है, ऐसे में अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं करते? ये योगी सरकार की खुलेआम उड़ रही धज्जियां नहीं हैं तो और क्या है?
वहीं आपको बता दें अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ते हुए महज खानापूर्ति करके पीड़ित बच्चे को घर भेज दिया। जब सुबह परिजनों ने देखा तो बच्चे की हालत काफी खराब हो गई। अब परिवार वाले अपने बच्चे को लेकर किसी प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान बच्चे की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या यही हैं अच्छे दिन?
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications