PICs: 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए काशी पहुंचे शाहरुख-अनुष्का

अब जब वो पहली बार बनारस आए तो इस मौके पर काफी कुछ खास देखने को मिला। फिल्म 4 अगस्त को रिलीज हो रही है और फिल्म की खास बात काशी में पता चली।

वाराणसी। अभिनेता शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं और शहर-शहर जाकर अपनी इस आने वाली फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। इसी प्रचार के सिलसिले में अभिनेता सोमवार को बनारस पहुंचे जहां अनुष्का शर्मा भी उनका साथ देती दिखीं। अब जब वो पहली बार बनारस आए तो इस मौके पर काफी कुछ खास देखने को मिला।

PICs: 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए काशी पहुंचे शाहरुख-अनुष्का
PICs: 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए काशी पहुंचे शाहरुख-अनुष्का

शाहरुख और अनुष्का की युवाओं से हुई खास मुलाकात

बनारस में हो रही इस फिल्म के इवेंट की मेजबानी मनोज तिवारी ने की। शाहरुख जहां भी जाते हैं वो युवाओं से मुलाकात जरूर करते हैं तो यहां भी शाहरुख, इम्तियाज और अनुष्का बनारस के युवाओं से खास मुलाकात करेंगे और उनसे ढ़ेर सारी बाते करेंगे। फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' ने हर पहलू से अपनी इस फिल्म का प्रचार किया है, चाहे वो लुधियाना जाकर ट्रैक्टर चलाने की बात हो, या फिर जोधपुर में जाकर गाइड एसोसिएशन से एक मुलाकात और अब हाल ही अभिनेता ने समुद्र के किनारे, सुर्यास्त के बीच फिल्म के गाने "हवाएं" को रिलीज किया गया था और ये सब देख इस बात का अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है कि अभिनेता और निर्देशक ने हर बार कुछ नया करने की सोच रखी है।

PICs: 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए काशी पहुंचे शाहरुख-अनुष्का
PICs: 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए काशी पहुंचे शाहरुख-अनुष्का
PICs: 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए काशी पहुंचे शाहरुख-अनुष्का

शाहरुख है गाइड तो अनुष्का ने वकील की भूमिका निभाई है

ट्रेलर और गानों के बाद अब इंतजार है तो बस फिल्म के रिलीज होने का जो यकीनन अपने साथ एक अलग ही तरह की लहर ले कर आएगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख खान उर्फ हैरी एक पर्यटक गाइड के रूप में नजर आएंगे और अनुष्का शर्मा उर्फ सेजल एक वकील हैं और वो यूरोप की सैर पर निकली हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त 2017 को देशभर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+