उस्ताद और शागिर्द की जंगल में मिली लाश, पत्नी ने कराई हत्या?

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाले दोनों उस्ताद और शागिर्द की है। पिछले चार दिन से दोनों घर से लापता थे। दोनों लाशे छावनी क्षेत्र के जंगलों मे मिली। एक की लाश फांसी पर लटकी थी तो वहीं दूसरे की लाश उससे कुछ कदम की दूरी पर जमीन पर पड़ी थी। वहीं शागिर्द के परिजनों का आरोप है कि उसके उस्ताद की पत्नी ने दोनों की हत्या करवाई है क्योंकि उसकी पत्नी मेरे बेटे को पसंद नही करती थी। वहीं ये भी आरोप है कि जिस दिन दोनों गायब हुई थे उसके अगले दिन मरने वाले शख्स ने अपनी बेटी को फोन कर आखिरी सलाम बोला था। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किसने कराई हत्या?

किसने कराई हत्या?

दरअसल थाना सदर बाजार के छावनी क्षेत्र के जंगलों मे दो लाशें मिली है जिनमे 50 वर्षिय शाकिर का शव फांसी पर लटक रहा था तो वही शाकिर का 16 साल का शागिर्द आफताब की लाश उससे कुछ कदम की दूरी पर पड़ी थी। आफताब मोहल्ला जलालनगर का रहने वाला है तो वहीं शाकिर महमंद जलालनगर के रहने वाले है। शाकिर टेलर मास्टर है। आफताब पिछले 8 साल से शाकिर के पास काम सीखने आता था। आफताब के परिजनों के मुताबिक चार दिन पहले शाकिर उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद से उन दोनों कुछ पता नही चल सका। दोनों की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। वही शाकिर के परिजनों का आरोप है शाकिर की पत्नी ने अपने पति शाकिर ओर उसके बेटे आफताब की हत्या कराई है।

पत्नी को आफताब से थी नफरत

पत्नी को आफताब से थी नफरत

मृतक आफताब के चाचा रहमान ने बताया कि आफताब, शाकिर के पास पिछले 8 साल से काम सीखने जाता था। चार दिन पहले शाकिर घर आए और आफताब को लेकर कहीं चले गए। उसके बाद से कुछ पता नही चल सका। आरोप है कि आफताब आठ साल से काम कर रहा था इसलिए वो उसे ज्यादा चाहते थे। शाकिर की पत्नी गुड्डी इस बात से ज्यादा नाराज रहती थी। वह कहती थी कि उसको इतना क्यों चाहते हो, तुम्हारे बच्चे क्या नहीं है। शाकिर के चार बच्चे है जिसमें एक बेटी की बीसलपुर में शादी भी हो चुकी है।

बेटी को फोन कर बोला आखिरी सलाम

बेटी को फोन कर बोला आखिरी सलाम

परिजनों को कहना है कि जब वह आफताब को पूछने के लिए शाकिर के घर गया तो उसकी छोटी बेटी ने कहा कि पापा ने बीसलपुर बेटी को फोन पर कहा था कि ये मेरा आखिरी सलाम है। अब कभी फोन नही करेंगे। फिलहाल परिजनों का आरोप है कि शाकिर की पत्नी ने उसके बेटे और अपने पति की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी गई है। एसपी केबी सिंह ने बताया कि छावनी के जंगलों मे दो लाशें मिली है। एक फांसी पर लटकी थी दूसरी जमीन पर पड़ी थी। दोनों के परिजनों से बात की जा रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+