दोस्तों के साथ करने गया था पार्टी, मंदिर के पीछे मिली लाश

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक युवक की चाकुओं से बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने इस युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक कल रात से घर से लापता था। हत्या क्यों और किसने की है इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। मृतक के शरीर पर 10 से 12 चाकू के निशान है।

हत्या के पहले की थी पार्टी

हत्या के पहले की थी पार्टी

शव के पास कुछ खाने-पीने की चीजें भी पाई गईं हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक के साथ कुछ लोगों ने पहले तो पार्टी की, उसके बाद उन्हीं लोगों ने इसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

मंदिर के पीछे मिली लाश

मंदिर के पीछे मिली लाश

घटना थाना जलालाबाद के गुनारा मंदिर के पीछे की है। जहां आज सुबह लोगों ने खून से लथपथ एक लाश पड़ी देखी। युवक के शरीर पर 10 से 12 चाकू के निशान मौजूद थे। पास में ही युवक की बाइक भी पड़ी हुई थी। आस-पास खाने पीने की चीजे भी पड़ी हुई थी। बाद में युवक की पहचान इलाके के ही रहने वाले 23 साल के अमित यादव के रूप में हुई।

दवा लेकर रात में पहुंचा था

दवा लेकर रात में पहुंचा था

मृतक के भाई राकेश के मुताबिक उसका भाई अमित कल शहर से अपनी दवा लेकर रात करीब आठ बजे घर आया। दवा घर मे रखकर कह के गया था कि अभी कुछ देर मे आ जाएगा। उसके बाद करीब दस बजे तक वह घर वापस नहीं आया तो उसको फोन किया लेकिन फोन बंद बता रहा था। परिजनों ने उसे रात में खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद सुबह में उसकी खून से लथपथ लाश बरामद हुई।

 बेरहमी से की गई हत्या

बेरहमी से की गई हत्या

आशंका व्यक्त की जा रही है जिन हालातों में उस की बेरहमी से हत्या की गई है, वह किसी पुरानी रंजिश की तरफ इशारा कर रही है। मारने वालों ने पहले तो उसके साथ कुछ खाया-पिया है उसके बाद युवक की हत्या कर दी। फिलहाल परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

10-12 चाकू मारी गईं

10-12 चाकू मारी गईं

सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने बताया कि आज एक लाश मिली है जिसकी पहचान अमित यादव के रूप मे हुई है। उसके शरीर पर 10 से 12 जगह पर चाकू के निशान मिले हैं साथ ही शव के पास उसकी बाइक और कुछ खाने-पीने की चीजें भी पाई गई हैं। पूछताछ मे पचा चला है कि रात उसके साथ कुछ लोग थे। इसलिए ऐसा लग रहा है उसके साथ पहले खाया-पिया गया है उसके बाद उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+