सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कार्रवाई ना करने की एवज में लेखपाल ने ली रिश्वत

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे लेखपाल का पचास हजार रुपये कि रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। लेखपाल एक किसान को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने पर कार्रवाई की धमकी दे रहा था। लेखपाल जिला प्रशासन के कार्रवाई वाले आदेश को दबाने के लिए किसान से पचास हजार की रिश्वत मांग रहा था। किसान ने रिश्वत देते वक्त लेखपाल का वीडियो बना लिया और जब उसका काम नहीं हुआ तो किसान ने वीडियो वायरल कर दिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक रिश्वतखोर लेखपाल पर जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

shahjahanpur lekhpal caught taking bribe from farmer

दरअसल मामला थाना पुवायां क्षेत्र के पनौती गांव का है। यहां के रहने वाले राकेश किसान है। राकेश ने गांव मे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। पिछले काफी समय से इसी किसान का उस सरकारी जमीन पर कब्जा था। लेकिन इसी बीच ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन के आलाधिकारियों सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा छुड़ाने और अवैध कब्जेदार पर कार्रवाई करने का लिखित आदेश दिया। कार्रवाई के इसी आदेश का लेखपाल किशन लाल किसान को खौफ दिखाकर धमकाने लगा।

कार्रवाई न करने की बात पर लेखपाल ने किसान से पचास हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। कार्रवाई से घबराए किसान ने लेखपाल को पचास हजार रुपये तो दिए लेकिन उसका पैसे देते हुए लेखपाल का स्टिंग ऑपरेशन कर दिया। जिसमे लेखपाल पैसे लेते साफ दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने अभी तक रिश्वतखोर लेखपाल पर कोई एक्शन नहीं लिया है।

एसडीएम मोईन उल इस्लाम का कहना है कि किसान पर अवैध कब्जा करने को लेकर लेखपाल को कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेकिन उस किसान पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। लेखपाल का पैसे लेते वीडियो अभी मेरे पास नहीं पहुंचा है। वीडियो देखने बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस लिंक के जरिए करें एप्लाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+