हिजड़ों ने अपनी टोली में शामिल करने के लिए काट दिया युवक का गुप्तांग

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे एक शख्स का गुप्तांग काटने का मामला सामने आया है। यहां तीन किन्नरों ने पहले शख्स को दूध मे नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसके बाद उसका गुप्तांग काट दिया। इतना ही नहीं शख्स को चार दिन तक बंधक भी बनाए रखा। आज मौका पाते ही घायल हालत में शख्स किन्नरों के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों के पास पहुंचा और घटना के बारे मे बताया। घायल हालत मे शख्स को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसका गुप्तांग काटने वालों को ऐसी सजा मिले ताकि आगे किसी के साथ ऐसा करने की हिम्मत न हो। वहीं पुलिस तहरीर मिलते ही कार्रवाई की बात कह रही है।

shahjahanpur kinnar chops the private part of man to get him into their gang

दरअसल थाना कटरा निवासी 45 साल के ओमप्रकाश अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ रहते हैं। घायल ओम प्रकाश के बेटे अंकुश ने बताया कि उसके पिता इलाके के रहने वाले किन्नरों के साथ पार्टी मे जाते थे और डांस करते थे लेकिन वह किन्नर थे नहीं। उनके साथ मे रहने वाले किन्नर कमलेश, रेशमा ओर छोटे उनपर किन्नर बनने का दवाब बना रहे थे। बेटे का कहना है कि तीनों किन्नरों ने उसके पिता को कहीं अज्ञात जगह बंधक बनाकर उनका गुप्ता काट दिया था। चार दिन बाद उनके चंगुल से छूटकर पिता जी घर आए और घटना के बारे मे बताया। उसके बाद वह पिता को लेकर घायल हालत में थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में बेटे ने पिता को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उनकी इलाज किया जा रहा है।

घायल ओमप्रकाश ने बताया कि वह पिछले पांच साल से किन्नर कमलेश, रेशमा और छोटे के साथ सभी पार्टियों मे जाता था। वह पार्टियों मे डांस करता था पर वह किन्नर नहीं था। बताया कि वह बीते बुधवार को एक पार्टी मे गया वहां से लौटने के बाद किन्नर कमलेश के घर रुक गए। रात मे तीनों किन्नरों उसको दूध में नशा मिलाकर पिला दिया उसके बाद उसको किसी अज्ञात जगह पर रखा और बेहोशी की हालत मे उसका गुप्तांग काट दिया गया। चार दिन तक उसको घायल हालत मे बंधक बनाकर रखा गया। आज वह उनके चंगुल से छूटकर सीधे अपने परिवार के पास पहुंचा जहा उसने घटना की जानकारी दी। उसके बाद उसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। घायल ने गुहार लगाई है कि उसका गुप्तांग काटने वाले तीनों किन्नरों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि किसी और के साथ हरकत न कर सके। वहीं एसओ आशुतोष ने बताया कि गुप्तांग काटने का मामला उनके संज्ञान मे आया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+