जलालाबाद विधानसभा सीट से दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
बीजेपी प्रत्याशी मनोज कश्यप भी आए। वे नामांकन करवाने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। उनके साथ क्षेत्र से भारी तादाद में भीड़ आई थी। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते सभी को बाहर ही रोक दिया गया।
शाहजहांपुर। जलालाबाद विधानसभा से मौजूदा विधायक और बीएसपी प्रत्याशी नीरज मौर्या ने आज अपना नामांकन करवाया। नीरज मौर्या के साथ बड़ी तादात में उनके समर्थक आए थे। सुरक्षा कारणों के चलते उनको बाहर ही रोक दिया गया। उनके साथ सिर्फ पांच लोग नामांकन कक्ष में पहुंचे थे। वहीं, इसी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मनोज कश्यप ने भी अपना नामांकन करवाया है। मनोज कश्यप के साथ भी नामांकन कक्ष मे पांच लोग मौजूद थे। ये भी पढ़ें: अखिलेश ने काटे चाचा शिवपाल के करीबी बाहुबलियों के टिकट

गौरतलब है कि, बीएसपी प्रत्याशी नीरज मौर्या के मुताबिक, उन्होंने अपने क्षेत्र में बहुत काम करवाया है। जनता ने उन्हें दो बार मौका दिया और वे उस पर खरे उतरे हैं। जनता अब भयमुक्त सरकार देखना चाहती है, जो सिर्फ बीएसपी ही दे सकती है। उनका मकसद है कि प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म कर दी जाएं। ये काम सिर्फ मायावती ही कर सकती हैं। आज अगर अच्छी कानून व्यवस्था की बात होती है तो वे सिर्फ बीएसपी ही दे सकती है। बता दें कुछ दिन पहले इसी विधानसभा से बीएसपी की संदेश लिखी किताबें बांटी गई थी। जिसपर नीरज मौर्य का नाम लिखा था। लेकिन, नीरज मौर्य ने ऐसी किसी भी बांटी गई किताबों से किनारा कर लिया। ये भी पढ़ें: बरेली से कई दिग्गजों ने भरा पर्चा, बसपा और सपा फिर आमने-सामने

वहीं, इसी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मनोज कश्यप भी आए। वे नामांकन करवाने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। उनके साथ भी क्षेत्र से भारी तादाद में भीड़ आई थी। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते सभी को बाहर ही रोक दिया गया। मनोज कश्यप के साथ भी सिर्फ पांच लोग ही नामांकन कक्ष मे पहुंचे। मनोज कश्यप की माने तो उन्हें बीजेपी ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उनको यहां की सीट तोहफे मे दी गई है। क्योंकि बीजेपी के समर्थन में आज पूरा देश है। सपा के शासनकाल मे हुई गुंडागर्दी से जनता तंग आ चुकी है। इसलिए अब बीजेपी की ही सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications