पड़ोसी दे रहा था वीडियो वायरल करने की धमकी, छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Recommended Video

    Uttar Pradesh: College Girl ने पडोसी से परेशान होकर उठाया ये कदम | वनइंडिया हिंदी

    शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर मे एमए की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या करने कोशिश की है। ये छात्रा अपने पड़ोस में रहने वाले युवक की हरकतों से इस कदर आजिज आ चुकी थी कि उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाना मुनासिब समझा। पड़ोस का रहने वाला युवक छात्रा पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था और शादी न करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर छात्रा ने जहर खा लिया। घर पहुंची मां ने जब छात्रा की हालत बिगड़ते देखी तो छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं सूचना के बाद पहुंची डायल-100 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    shahjahanpur boy molested a college girl

    दरअसल, जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बेड पर लेटी 22 साल की एमए की छात्रा इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक साल से मोहल्ले का रहने वाला युवक संदीप कुमार पीड़िता को परेशान कर रहा था। घरवालों की गैरमौजूदगी में युवक घर के बाहर आकर बेटी को परेशान करता था। उसे रोज-रोज धमकी देता था कि छात्रा की अश्लील वीडियो और फोटो उसके पास है और अगर शादी के लिए हां नहीं को तो वह इसे वायरल कर देगा। रोज-रोदज इन सबसे परेशान छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल छात्रा की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    पीड़िता की मां के मुताबिक उसने कुछ माह पहले आरोपी युवक संदीप कुमार के भाई और पिता से शिकायत की थी लेकिन उसके बाद भी युवक ने बेटी को परेशान करना नहीं छोड़ा। अब हमने बेटी की शादी तय कर दी और उसकी शादी की रोक भी कर दी तो अब युवक उसकी बेटी को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। डॉक्टर मेराज अहमद ने बताया कि एमए की छात्रा को अस्पताल लाया गया है। जहर खाने की बात बताई गई है। छात्रा का इलाज किया जा रहा। हालत अभी गंभीर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+