शाहजहांपुर: BJP प्रत्याशी के जुलूस में बांटी जा रही थी मिठाई, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

एसपी सिटी कमल किशोर के मुताबिक पुलिस ने पानी पिलाने वाले और मिठाई बांटने वाले तीन लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पानी-मिठाई को अपने कब्जे में ले लिया।

शाहजहांपुर। नगर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना के जुलूस में पानी पिला रहे और मिठाई बांट रहे लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी भी हुई। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज का आरोप है कि पुलिस सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर काम कर रही है।

शाहजहांपुर: BJP प्रत्याशी के जुलूस में बांटी जा रही थी मिठाई, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर: BJP प्रत्याशी के जुलूस में बांटी जा रही थी मिठाई, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

दरअसल नगर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना के जुलूस को शहर में अनुमति मिली थी। जिसके चलते जुलूस चौक से शुरू हुआ। रास्ते में जुलूस के लिए पानी पिलाने का इंतजाम किया गया था। कुछ लोग जुलूस में शामिल लोगों को मिठाईयां बांट रहे थे। एसपी सिटी कमल किशोर के मुताबिक पुलिस ने पानी पिलाने वाले और मिठाई बांटने वाले तीन लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पानी-मिठाई को अपने कब्जे में ले लिया है।

शाहजहांपुर: BJP प्रत्याशी के जुलूस में बांटी जा रही थी मिठाई, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर: BJP प्रत्याशी के जुलूस में बांटी जा रही थी मिठाई, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो पुलिस और भाजपाइयों में झड़प भी हुई। पुलिस की इस कार्रवाई को सपा के एक नेता के इशारे पर किया गया। केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने कहा कि सपा का दीया बुझने वाला है इसलिए ज्यादा तेजी से आग उगल रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज का कहना है कि जुलूस में किसी भी तरह की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है। पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में आकर काम कर रही है। ये सत्ता पक्ष के नेताओं की साजिश का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+