तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गए मालगाड़ी के दो डिब्बे, टला बड़ा हादसा

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में लगातार दूसरे दिन भी आज मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यहां आज लोडिंग के लिए जा रही मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे लगभग बीस मीटर का रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल रेलवे कर्मचारी रेलवे ट्रैक से उतरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाने में जुटे रहे। वहीं ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रूट भी बाधित हुआ है, लेकिन रेलवे के अधिकारी जल्द रूट को सामान्य करने की बात कर रहे हैं।

shahjahanpur 2 coaches of goods train derailed

घटना रोजा रेलवे स्टेशन के रैक पॉइंट की तरफ जाने वाली रेल लाइन की है जहां लखनऊ से आई मालगाड़ी लोडिंग के लिए जा रही थी। इसी बीच एक तेज आवाज के साथ मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत यह रही कि पटरी से डिब्बों के उतरने यह हादसा मेन लाइन पर हुआ हुआ। हालांकि इससे ट्रेनों का आवागमन बुरी तरीके से प्रभावित हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों और अधिकारियों ने जांच की और कर्मचारी पटरी से उतरे हुए डिब्बों को पटरी पर लाने के लिए जुटे हुए थे। आपको बता दें कि रोजा रेलवे स्टेशन रेलवे ट्रैक पर लगातार दूसरे दिन ट्रेन के डिब्बों का पटरी से उतरने का यह सिलसिला जारी है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं। करीब बीस मीटर तक रेलवे ट्रैक छतिग्रस्त हो गया है। जिससे जल्द से जल्द ट्रैक को सही करने का कार्य शुरू कर दिया है। मामले की जांच के आदेश भी दे दिए है। दो घंटे के अंदर रूट को सामान्य कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+