यूपी चुनाव: सपा की सरकार बनी तो महिलाओं की नौकरी में उम्र की सीमा होगी खत्म

अपनी तीनों जनसभाओं में डिंपल यादव ने कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो महिलाओं के लिए नौकरी के द्वार खोले जायेंगे और उसमें उम्र की सीमा बाधक नहीं होगी बल्कि शैक्षिक योग्यता के सहारे ही नौकरी दी जायेगी।

हरदोई। यूपी के सियासी अखाड़े में उतरी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और एसपी सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को जिले में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कासिमपुर, पिहानी और शाहाबाद में जनसभा संबोधित की। इस दौरान उन्होंने ना केवल यूपी सरकार की उपलब्धि बताते हुए एसपी-कांग्रेस गठबंधन के लिए वोट मांगे बल्कि नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर हमला भी बोला। सभाओं में उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो महिलाओं के लिए नौकरी के द्वार खोल जायेंगे और उसमें उम्र की सीमा बाधक नहीं होगी बल्कि शैक्षिक योग्यता के सहारे ही नौकरी दी जायेगी।

यूपी चुनाव: सपा सरकार बनी तो महिलाओं की नौकरी में उम्र की सीमा होगी खत्म

समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक और सांसद डिंपल यादव के साथ स्टेज पर जया बच्चन भी मौजूद थीं। डिंपल यादव ने रैली में सपा की उपलब्धियां गिनाईं और अखिलेश यादव को वोट देने की अपील की। जनसभा में डिंपल यादव ने मोदी सरकार के अच्छे दिनों पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन वाली सरकार ने क्या दिया, नोटबंदी दी है।उन्होंने भीड़ में लोगों से यह भी पूछा कि क्या सभी को 15-15 लाख रुपए मिले। अखिलेश सरकार की उपलब्धि बताते हुए डिंपल ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार ने पांच साल में 55 लाख लोगों को पेंशन दी है। आने वाले दिनों में महिलाओं को हर महीने 1000 रु देंगे। उन्होंने कहा कि मैं भी एक मां हूं। मैं समझती हूं कि बच्चों को घी लगी रोटी देने में कितना अच्छा लगता है।

डिंपल यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि अगली बार सपा की ही सरकार बनने जा रही है।उन्होंने कहा कि सपा किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार के अब तक के कामों और घोषणाओं का जिक्र किया और लोगों से उनके अखिलेश को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर रसोई के लिए पार्टी कूकर देगी। छात्राओं को मुफ्त साइकिल देंगे। बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य लिए एक किलो घी दूध पाउडर देंगे। जनसभा में डिंपल यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनया है वो अर्थव्यवस्था को बदल देगा। इस सड़क पर बड़ी-बड़ी मंडियां बनेंगी समाजवादी हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं।किसानों को जो भी दिक्कत है पार्टी उसका हल निकालेगी।

यूपी चुनाव: सपा सरकार बनी तो महिलाओं की नौकरी में उम्र की सीमा होगी खत्म

वहीं, जनसभा में मौजूद सांसद जया बच्चन ने कहा कि अखिलेश ऐसी बिजली लाना चाहते है जिससे हर प्रकार का उजाला हो और वो है विकास का, उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग मदद करेंगे तो अखिलेश देश के पीएम भी बन जाएंगे। ऐसे में उन्होंने भीड़ से एक नारा भी बुलवाया, नो कंफ्यूजन नो मिस्टेक, केवल साईकिल और अखिलेश। ये भी पढे़ं:यूपी चुनाव 2017: जनता ने नकारा सपा-कांग्रेस गठबंधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+