संभल: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने किशोरी को लगाई आग
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक नें युवती के ऊपर मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवकी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों किसी तरह आग बुझाई, लेकिन पीड़ित जब तक 70 प्रतिशत जल चुकी थी। परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटना रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र की है। एक युवती पिछले 4 साल से बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सराय सिंकदर में अपने नाना नानी के घर रह रही है। सोमवार की रात युवती घर के आंगन में सो रही थी। इस बीच अंकित अपने एक साथी के साथ दीवार फांदकर अंदर घर में घुस आया और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध किया तो युवक ने जान से मारने की नियत से केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह भाग गया।

युवती की चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए और आग बुझाई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी के नाना के मुताबिग आरोपी युवती को पहले भी कई बार परेशान कर चुका था, लेकिन लोकलाज के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की। पुलिस ने पीड़िता के नाना की तहरीर पर आरोपी अंकित के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications