खिड़की तोड़कर यूपी में बच्चा जेल से भाग गए 7 किशोर, 7 कर्मचारियों पर गिरी गाज

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद स्थित राजकीय संप्रेषण गृह से आज चौकाने वाली खबर सामने आई है। संप्रेषण गृह में निरुद्ध 7 किशोर खिड़की की छत तोडकर भाग निकले। बच्चों के भागने की फुटेज वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जेल से बच्चों के भागने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद डीएम ने लापरवाही बरतने पर सात कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

Seven teenagers ran away juvenile home in allahabad

इलाहाबाद के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में राजकीय संप्रेक्षण (किशोर) गृह स्थित है। किशोर गृह से सुबह साढ़े तीन बजे सात किशोर राजकीय संप्रेक्षण (किशोर) गृह की खिड़की की छत तोड़कर भागने में सफल हो गए। इन बच्चों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को भी चकमा दे दिया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कर्मचारियों को सुबह इसकी जानकारी हुई, तब उन्होंने पुलिस और आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जिलाधिकारी को पूरे मामले की रिपोर्ट सौंप दी है। मामले में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने राजकीय संप्रेक्षण (किशोर) गृह पर तैनात कर्मचारियों को लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों समेत सात कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है। भागे हुए सभी बच्चों की तलाश की जा रही है और लोकल सुरक्षा यूनिट को भी अलर्ट कर दिया गया है।

108 बच्चे हैं निरुद्ध
राजकीय संप्रेक्षण (किशोर) गृह 108 बच्चों को रखा गया हैं। इनकी देखरेख के लिए गार्ड और पुलिस के जवान लगाए गए हैं। बच्चों के भागने के बाद कांस्टेबल अनिल कुमार और सुरजीत कुमार, कांस्टेबल होमगार्ड विनोद कुमार शुक्ला व शिबू कुमार। केयरटेकर शिवजीत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्जुन और जगदीश यादव पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+