बसपा प्रत्याशी की गाड़ी में मिली ऑटोमेटिक राइफल, पुलिस कर रही जांच

जांच के दौरान बसपा प्रत्याशी की गाड़ी से पुलिस ने दो सेमी ऑटोमेटिक राइफल बरामद की हैं। राइफल के लाइसेंस के बारे में पुलिस प्रत्याशी मोहम्मद सगीर से पूछताछ कर रही है।

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बसपा प्रत्याशी की गाड़ी से दो सेमी ऑटोमेटिक राइफल बरामद की है। इस मामले में पुलिस बसपा प्रत्याशी मोहम्मद सगीर से पूछताछ कर रही है। बता दें कि मोहम्मद सगीर अलीगढ़ की छर्रा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हैं। लंबे समय से सगीर छर्रा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। टिकट पक्का होने के बाद वो लगातार क्षेत्र में घूम रहे हैं।

बसपा प्रत्याशी की गाड़ी में मिली ऑटोमैटिक राइफल

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अलीगढ़ शहर में तस्वीर महल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद सगीर अपने गाड़ी से गुजर रहे थे। उनकी गाड़ी के पीछे पार्टी का बैनर लगा था, जिस पर बसपा मुखिया मायावती की भी तस्वीर थी। ये देख पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका और जांच की। जांच के दौरान बसपा प्रत्याशी की गाड़ी से पुलिस ने दो सेमी ऑटोमेटिक राइफल बरामद की हैं। पुलिस ने राइफल को गाड़ी से निकाल लिया और लाइसेंस के बारे में पुलिस मोहम्मद सगीर से पूछताछ की, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बसपा प्रत्याशी की गाड़ी में मिली ऑटोमैटिक राइफल

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके बाद से जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। इसी के चलते प्रदेश में में जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। वहीं इस पूरे मामले पर प्रत्याशी मोहम्मद सगीर ने कहा कि वह नमाज पढ़ने गये थे तभी चालक कार लेकर चला गया थ, जिसे पुलिस ने रोक लिया। उन्होंने कहा कि राइफल लाईसेंसी हैं और उसके पेपर प्रशासन को दिखा दिए हैं। बसपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रशासन ने कई बार मांगे जाने के बावजूद सुरक्षा मुहैय्या नहीं कराई है ऐसे में खुद अपनी सुरक्षा तो लेकर चलनी ही पड़ेगी।
पढ़ें- मायावती ने यूपी चुनाव के लिए जारी की तीसरी सूची, इन्हें मिला टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+